•• शिक्षा सम्मान व सफलता पानी का एकमात्र रास्ता
•• गरीब नवाज मदरसा में ड्रेस वितरण कार्यक्रम के अध्यक्ष मुक़ीम अब्बासी ने कहा
जनमत जागरण @ झालावाड़ :: जीवन में सफलता पाने का रास्ता बहुत ही कठिन होता है लेकिन शिक्षा ही मात्र एक ऐसा रास्ता है जिसे पाकर इंसान समाज मे सम्मान व सफलता पा सकता है। उक्त बात गरीब नवाज मदरसा में ड्रेस वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाज सेवक मुक़ीम अब्बासी ने छात्र-छात्राओं को कहीं उन्होंने आगे कहा कि सफल बनने के लिए सबसे पहले असफलता का डर मन में से निकालना चाहिए ।

बुधवार को गरीब नवाज सदर उर्दू मदरसा जीतमल जी का चोक में ड्रेस वितरण कार्यक्रम रखा गया । मदरसा सेकेट्री हाजी अजीज बेग ने बताया कि मदरसा बोर्ड राजस्थान सरकार की ओर से मदरसे के 110 बच्चों को दो -दो जोड़ी ड्रेस वितरण की गई ।

मदरसा सोसाइटी की तरफ से सर्दी को देखते हुए बच्चों को स्वेटर भी वितरण किया गया । बच्चे ड्रेस व स्वेटर पाकर काफी खुश हुवे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मदरसा सरपरस्त हाजी इस्माइल कुरेशी, सदर शब्बीर अली लड्डू तथा अध्यक्षता समाज सेवक मुक़ीम अब्बासी , पूर्व सदर हाजी सरफराज आलम ने की ।

विशिष्ट अतिथि कैशियर हाजी मोहम्मद अनवर खान , नायब सेकेट्री सलीम खान , हामिद रज़ा कुरेशी , वाशिद खान , जुगनू मोहम्मद , हसीम कुरैशी ,हाजी जलील अहमद ,सहित मदरसे का समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुक़ीम अब्बासी ने कहा कि दीनी व दुनियावी शिक्षा से ही जिंदगी को ख़ुशगवार व मुकम्मल बनाया जा सकता है । प्रोग्राम का संचालन इमरोज खान ने किया । मदरसा सदर शब्बीर अली लड्डू भी कार्यक्रम में तशरीफ़ लाये । मदरसा कमेटी के मो अज़ीज़ ने आभार व्यक्त किया ।




