IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाआस्थामध्यप्रदेश

•• आशापुर्णा मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा : देशभर में बसे पालीवाल समाज के हर घर के जल से होगा मां का जलाभिषेक

••नगर में पालीवाल समाज की महिलाओं ने निकाली दिव्य जल कलश यात्रा - देश भर में निकल रही है ऐसी दिव्य जल कलश यात्राएं, इस जल से होगा मां का जलाभिषेक

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: नवनिर्मित मंदिर में नूतन विग्रह की होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त शक्तिपीठ आशापूर्णा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दिव्याता और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है । कुल देवी मां आशापुर्णा मंदिर जन-जन का आस्था का धाम बना हुआ है

इसी कड़ी में गुरुवार को आशापूर्णा माताजी के नवीन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पालीवाल समाज सोयतकलां की महिलाओं द्वारा दिव्य जल कलश यात्रा नगर में निकाली । यात्रा बांके बिहारी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो निकल कर मां आशापूर्ण धाम गुराडिया पहुंची ।

•• हर घर के जल से होगा जलाभिषेक :: आपको बता दें कि अखिल भारतीय पालीवाल समाज की कुलदेवी मां आशापुर्णा मंदिर की 22 फरवरी 2024 को पुष्य नक्षत्र में प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश भर में पालीवाल समाज प्रत्येक घर से जल एकत्रित करके देश के कोने-कोने से इस प्रकार की दिव्य जल कलश यात्राएं निकाली जा रही है ।

हर गांव से जो जल एकत्रित होगा वह एक बड़े दिव्य कलश में शक्तिपीठ मां आशापुर्णा के तीर्थ क्षेत्र में पहुंचेगा । इसी दिव्य से जल से प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन मां का जलाभिषेक किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *