देशआगर मालवामध्यप्रदेश

⏩ बाईक से परीक्षा देने आ रहे देवली के दो छात्रो को अज्ञात वाहन ने कुचला एक की मौके पर हुई मौत, दूसरे गंभीर घायल को किया रैफर

 जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन:: जीवन मे अनहोनी कब घट जाए कुछ कहा नही जा सकता है दो छात्र जा रहे थे स्कूल की परीक्षा देने और दुर्घटनाग्रस्त होकर पहुँच गए अस्पताल। इनमें से एक छात्र तो जिंदगी और मौत की परीक्षा में भी फैल हो गया। ग्राम देवली के दो छात्र बाइक से 10वी बोर्ड की परीक्षा देने के लिए सुसनेर आ रहे थे। इसकी दौरान नेशनल हाईवे पर गागोरनी जोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

👇 breaking news स्पेशल लाईव रिपोर्ट देखने के लिए यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें धन्यवाद

जिसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। तो दूसरे गम्भीर घायल छात्र को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना सोमवार करीब सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। जब ग्राम देवली के दो छात्र नितेश पिता मोहन मालवीय व पंकज पिता सत्यनारायण मेघवाल 10 बोर्ड की प्राइवेट परीक्षा देने के लिए बाइक से सुसनेर आ रहे थे। इसी दौरान गागोरनी जोड़ के समीप सामने से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। जिसमे पंकज मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दौरान घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जिस छात्र की मौत हुई है उसका शव पूरी तरह छल्ली हो गया है। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर घायल छात्र नितेश पिता मोहन मालवीय को 108 एम्बुलेंस से सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया।

जहाँ डॉ अखिलेश कुमार बाघी ने प्राथमिक उपचार कर आगर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। तथा मृतक छात्र पंकज को अन्य वाहन से अस्पताल लाया गया। जहां मृतक का पीएम किया जाएगा। मामले में पुलिस को सूचना दी गई है। परिजनों ने बताया कि 2 घण्टे तक शव सड़क पर पड़ा रहा लेकिन किसी ने उसको अस्पताल पहुचाने की जदोजहद नही की। परिजनों के आने के बाद शव को अस्पताल लाया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!