IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवामध्यप्रदेश

सावधान..नींद की झपकी से हो सकता है बड़ा हादसा, महाकाल जा रहे हैं दर्शनार्थियों के साथ हुआ बड़ा हादसा

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: अगर आप भी रात्रि में वाहन चला रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि नींद की झपकी से कभी भी गंभीर बड़ा हादसा हो सकता है । ऐसा ही हादसा शनिवार को महाकाल दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों के साथ हुआ । शनिवार सुबह 8 बजे रोहतक हरियाणा से उज्जैन जा रही कार इंदौर कोटा नेशनल हाईवे पर पीथापुरा गांव के पास पलट गई हादसे में कार में सवार पांच व खेत में कार्य कर रहा किसान घायल होगया। सभी धायलो को निजी व 108 एंबुलेंस की मदद से सोयत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां घायलों का उपचार कर झालावाड़ रेफर किया।

जानकारी के अनुसार एक परिवार हरियाणा रोहतक से कार में सवार होकर उज्जैन जा रहा था। तभी ड्राइवर को नींद की झपकीं आने के कारण पिथापुरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कमल रोहिता पति राज, शशिकांत पिता प्रवीण कुमार, लक्ष्य पिता राजवीर, विंपी पिता राजवीर, राहुल पिता प्रवीण कुमार घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार कार सड़क से नीचे उतरते समय 10 फीट ऊपर उछल कर पुनः जमीन पर आकर गिरी। जिसके कारण खेत में कार्य कर किसान गोपाल पिता देवीसिंह धोबी निवासी कोटडा कार की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। जिन्हें निजी कार व हादसे का शिकार हूए कार सवारो को 108 एंबुलेंस के चालक रमेश सेन व पैरामेडिकल स्टाफ अशोक दांगी की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां डॉक्टर मुकेश जाट ने घायलों का उपचार कर 108 की मदद से सभी घायलों को झालावाड़ रेफर किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *