IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवादेशमध्यप्रदेशलोकसभा चुनाव 2024

⚫ लोकसभा चुनाव 2024: अब ऐसे शुरू किया कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के खिलाफ दुष्प्रचार

जिलाध्यक्ष ने दिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध PM के पत्र के छेड़छाड़ पर FIR दर्ज करने का आवेदन

जनमत जागरण @ सुसनेर । मंगलवार की शाम 7 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया, सोयत मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह गूंदलावदा, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा पूर्व पार्षद राकेश जैन मेडिकल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ सुसनेर थाने में पहुँचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पत्र में कांटा छाटी एवं धोखाधड़ी कर झूठी बाते लिखकर सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री की छवि खराब करने के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने एवं आचार संहिता का उल्लंघन करने सहित आईटी धाराओं में प्रकरण दर्ज करने की लिखित आवेदन के माध्यम से मांग की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरूद्ध नारेबाजी भी की।

चित्र : सुसनेर थाना प्रभारी गगन बादल को आवेदन देते भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर एवं भाजपा कार्यकर्ता।

“कांग्रेस जिलाध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर उनके पत्र के साथ छेड़छाड़ कर फोरजरी की गई है जिनके विरुद्ध आईटी धाराओं सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन पुलिस थाना प्रभारी को दिया गया है। अगर पुलिस उचित कार्यवाही नही करती है तो भाजपा आंदोलन करेगी।”- चिंतामण राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष आगर।

“भाजपा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ ने थाने में आकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के विरुद्ध आवेदन दिया है। जिसकी जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।”- गगन बादल, थानाप्रभारी, सुसनेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *