IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
देशआगर मालवामध्यप्रदेश

⚫ जमानत देने आए जमानतदार की न्यायालय परिसर में हुई मौत..!

 जनमत जागरण @ सुसनेर। न्यायालय में एक मामले में बनाये गए मुलजिम की जमानत देने न्यायालय पहुँचे जमानतदार की मौके पर ही मौत हो गई।  दरअसल सुसनेर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में चल रहे सड़क दुर्घटना के प्रकरण में मुलजिम बनाए गए वाहन मालिक की जमानत के लिए बुधवार को पक्ष का वकील आरोपी की जमानत कराने के लिए अपने साथ जमानत दार को लेकर आये थे लेकिन मुलजिम की जमानत से पहले ही जमानतदार बैठे-बैठे ही मौत हो गई। और इधर जमानत भी खारिज हो गई।

जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना के एक प्रकरण में उज्जैन के वकील इशराक सिद्दीकी अपने पक्षकार की जमानत कराने के लिए उज्जैन से ही जमानतदार मानसिंह पिता मांगीलाल उम्र 54 वर्ष निवासी आकाशसौदा उज्जैन को लेकर आये थे लेकिन सुनवाई के पहले ही जमानतदार की मौत हो गई। मृतक के शव को सुसनेर के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां परिजनों के आने के बाद आगे की कारवाई की जाएगी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।   

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *