मध्यप्रदेशआगर मालवा

◾आपसी सामंजस्य से शांतिपूर्ण तरीके से मनाए सभी त्योहार

पुलिस थाना परिसर में एसडीएम ने शांति समिति के सदस्यों के साथ कि बैठक  

जनमत जागरण @ सुसनेर। आगामी दिनों में आने वाले ईदज्जुहा, संत कबीरदास जयंती, मोहर्रम, सावन, गणेशोत्सव, श्री कृष्ण जन्माष्टमी सहित अनेक धार्मिक त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने व सभी त्यौहार परंपरागत तरीके से आपसी सोहार्द्र एवं शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं जाने के लिए शुक्रवार की शाम को स्थानीय पुलिस थाना परिसर में शांति समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम मिलिंद ढोके, एसडीओपी देवनारायण यादव, नायब तहसीलदार राजेश श्रीमाल ने उपस्थित सदस्यों से आपसी सामंजस्य व शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार बनाने की अपील की है। सभी सदस्यों ने भी प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत व्यवस्था एवं नगर परिषद के अधिकारी को साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए।

एसडीओपी देवनारायण यादव ने अपराधों की रोकथाम के लिए नगर में सीसीटीवी कैमरों के सुझाव रख कैमरे लगवाने की बात कही। इस अवसर पर नप सीएमओ ओ पी नागर, थाना प्रभारी गगन बादल, विद्युत विभाग से दिग्विजयसिंह दांगी सहित गणमान्य नागरिक व सामाजिक व संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व पत्रकार मौजूद रहे। बैठक के बाद अधिकारियों ने मुस्लिम समाजजनो के साथ ईदगाह स्थल का निरीक्षण भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!