✍️🎶 “सप्तक स्वर” हरिनारायण व्यास की ‘स्मृति’ में व्याख्यान एवं रचनापाठ का भव्य साहित्यिक आयोजन

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: साहित्य अकादमी द्वारा शाजापुर जिले के ‘तार सप्तक’ के पुरोधा कवि हरिनारायण व्यास की स्मृति में 03 जुलाई, 2024 सायं 7.00 बजे व्याख्यान एवं रचनापाठ का आयोजन कालिदास स्कूल परिसर, अंधेरिया बाग में होगा। साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश शासन , संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित व्याख्यान एवं रचनापाठ के मुख्य वक्ता जीवन प्रकाश आर्य वरिष्ठ साहित्यकार उज्जैन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिराज पुरोहित वरिष्ठ साहित्यकार, नलखेड़ा करेंगे। कार्यक्रम के स्थानीय संयोजक कवि एवं गीतकार राजेश अजनबी ने बताया कि साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम दो सत्र में संपन्न होगा । प्रथम सत्र में व्याख्यान एवं इसके पश्चात द्वितीय सत्र में विभिन्न स्थान से आमंत्रित विभिन्न रसो के रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे ।

🟠पहली बार नगर में होने वाले इस प्रतिष्ठित गरिमामय आयोजन में कई कवियों को भी आमंत्रित किया गया है, इस आयोजन में कवियों को हास्य श्रृंगार व वीर रस की रचनाओं का भी आनंद ले । इस भव्य और दिव्य साहित्यिक कार्यक्रम में साहित्यिक अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे । नगर में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों को वरिष्ठ साहित्यिकारों , रचनाकारों व कवियों को एक साथ एक मंच पर सुनने का अवसर मिलेगा ।

🟠 आमंत्रित रचनाकार : पंकज पलाश (गजलकार शायर),शाजापुर । मोहन नागर (सारंगपुर) , सुरेश त्रिवेदी 'बम' (हास्य) पोलायकला । कुमार संभव (गीतकार) उज्जैन । ऋतुराज गुर्जर (हास्य व्यंग) पोलायकला । सुनील सरगम (गीतकार), राजगढ़ । शरद बंसिया ( हास्य रस ) आगर-मालवा । राजेश अजनबी (गीत व गजलकार) ,सोयतकलां ।
आपको बता दें कि आयोजित व्याख्यान एवं रचनापाठ में कवि हरिनारायण व्यास मानवता के मंगलकामी उत्कृष्ट सर्जक है। उनकी कविताओं में जीने के लिए जद्दोजहद और संघर्ष तो है लेकिन मानवता की मंगलकामनाएं भी साथ में हैं। व्यास के काव्य में मालव माटी की सौंधी गंध भी मिलती है।




