गोमाता हमारे धर्म का प्राण है, गोमाता के द्वारा प्राप्त हमारी दिव्य संस्कृति से ही भारत में शान्ति है – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। श्रावण मास में हरियाणा सरकार के गो सेवा के क्षेत्र में अच्छे निर्णय लिए है। कोई भी ग्राम पंचायत अपनी पंचायत भूमि को किसी गोशाला को आवश्यकता होने पर 20 साल के लिए लीज पर दे सकती है। हरियाणा में गोशाला के लिए जमीन खरीदने पर कोई स्टाम्प शुल्क नहीं लगेगा। नई गोशाला के लिए सीएलयू सर्टिफिकेट लेने की अब आवश्यकता नहीं है। डार्क जोन होने से पहले गोशाला के लिए ट्यूब वेल हेतु परमिशन लेनी जरूरी थी लेकिन अब ऐसा नहीं है। सड़क पर घूमने वाले गोवंश को रखने पर उस गोशाला को अतिरिक्त अनुदान देगी। 1000 से अधिक गोशालाओ के लिए सरकार ई रिक्शा देगी। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 121 वे दिवस* पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने कही।

🚩 पंजीकृत गोशाला के लिए मुफ्त सोलर पावर की व्यवस्था सरकार द्वारा की जायेगी। गोशालाओं के लिए सरकारी वेटरनरी डॉक्टर द्वारा देखभाल होगी। जो किसान यूरिया डीएपी का उपयोग नहीं करेंगे तथा देसी गोवंश रखने वाले किसान को 30 हजार रुपए प्रति माह सरकार द्वारा दिए जायेंगे।आज हरियाली तीज के शुभ अवसर पर गोशाला में झांकी सजाई गई। ठाकुर जी के लिए सुंदर झूला बनाया गया। भक्तो ने ठाकुर जी को झूला झुलाया। कथा में आज महाराज जी ने बताया कि किसी को अहंकार का पता लगाना हो कैसे लगाए। जब कोई हमारी प्रशंसा करे तब यदि हम मंद मंद मुस्कुराए और प्रशंसा करने वाले को धन्यवाद कहे तो यह अहंकार है ।
🚩 स्वामीजी ने आगे बताया कि गायमाता हमारे धर्म का प्राण है । सनातन संस्कृति बची है अगर किसी के कारण तो वह गायमाता के कारण है क्योंकि आज सारी दुनियां में आग लगी पड़ी है । अपने पड़ोसियों की भी हालत देखिए बांग्लादेश,पाकिस्तान कितने दुःखी है लेकिन एक मात्र भारत सब दृष्टि से सुखी है । भारत में अगर शान्ति कायम है तो वह गोमाता के द्वारा प्राप्त हमारी दिव्य संस्कृति का प्रभाव है ।
🚩 अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत के लोकप्रिय हिन्दी समाचार पत्र नई दुनियां के संवाददाता श्री विष्णु भावसार , लोकतन्त्र सेनानी संघ के जिला उपाध्यक्ष मीसाबंदी श्री गोवर्धन शुक्ला एवं युवा महाकाल संघ मित्रमंडल पिडावा के अध्यक्ष मुकेश गुर्जर,उपाध्यक्ष मुकेश कुमार धोबी व कोषाध्यक्ष आदित्य सोलंकी उपस्थित रहें ।
🚩 ज्ञातव्य हो की युवा महाकाल युवा मित्र मण्डल पिडावा की ओर से आगामी 11 अगस्त 2024 को गो अभयारण्य मालवा में विराजित गोपालेश्वर महादेव पर कावड़ यात्रा के माध्यम से सहस्त्रधारा जलाभिषेक किया जाएगा । श्रावण शुक्ला तृतीया पर शिवसहस्त्राहुती यज्ञ ,पार्थिव शिव लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक एकादश विप्रजनों के माध्यम से सम्पन्न हुआ ।

🚩121 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के रतलाम जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा ग्राम के 121 वे दिवस पर चुनरी यात्रा रतलाम जिले के उपरवाड़ा में स्थित त्वरित गोशाला की और से गो अभयारण्य मालवा के गोसेवा के सह मुखियाजी जितेन्द्र सिंह राजपूत ऊपरवाड़ा ( रतलाम) ने धर्मपत्नी अन्नपूर्णा एवं गो अभयारण्य के मुखियाजी शंकराराम के नेतृत्व में गो अभयारण्य के समस्त ग्वाल ग्वालिन ने अपने देश,राज्य एवं ग्राम के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



