IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आस्थाआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

जनसम्पर्क : नगर में रविवार को निकलेंगी 10 वीं विशाल कावड़ एवं कलश यात्रा

🚩शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा समिति ने जनसम्पर्क कर दिया न्यौता सुख समृद्धि की कामना को लेकर करेंगे पंचदेहरिया महादेव का जलाभिषेक

जनमत जागरण @ सुसनेर। शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा समिति के तत्वावधान रविवार को पंच देहरिया महादेव मंदिर के लिए नगर में भव्य कावड एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। जिसके लिए शनिवार को समिति पदाधिकारियों द्वारा नगर में जनसंपर्क कर नगरवासियों एवं ग्रामीणजनों यात्रा में शामिल होने का न्यौता दिया गया। समिति सदस्यों ने पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह के नेतृत्व में नगर भ्रमण कर सभी नगरवासियों व शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने का अनुरोध किया।

बता दें कि क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना के लिए रविवार को शिव शक्ति कावड एवं कलश यात्रा समिति के तत्वावधान में 10 वी विशाल कावड एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा की शुरुआत रविवार को सुबह 10 बजे नगर के सिंचाई विभाग स्थित श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का पूजन आरती कर होगी। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए 10 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध पंच देहरिया महादेव मंदिर पहुँचेगी, जहाँ महादेव का जलाभिषेक एवं महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन होगा। यात्रा में डीजे, ढोल बाजे, बैंड, आकर्षक झांकियां व कावड लिए शिव भक्त एवं सिर पर कलश लिए महिलाएं शामिल होंगी। यात्रा को लेकर पूरे नगर को भगवा पताकाओं व बेनर पोस्टरो से सजाया गया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *