आस्थाआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

आगर नगर में बाबा बैजनाथ की ठाठ-बाट से निकली शाही सवारी : जाने नगर हाल-चाल

🚩 नगराधिपति बाबा बैजनाथ ने नगर भ्रमण कर जाने प्रजा के हाल– धूमधाम से निकली बाबा बैजनाथ की शाही सवारी

जनमत जागरण @ आगर मालवा :: आगर नगर में बाबा बैजनाथ की ठाठ-बाट से निकली शाही सवारी ओर जाने नगर हाल-चाल । सोमवार को जिले के प्रसिद्ध बाबा बैजनाथ महादेव की शाही सवारी सावन के चौथे सोमवार को बड़ी धूम-धाम से निकाली गई। नगराधिपति बाबा बैजनाथ ने पालकी में सवार होकर अपने पूरे लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण कर प्रजा के हाल जाने। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भक्तों द्वारा पुष्पवर्षा की गई ।

🚩बाबा बैजनाथ के दर्शन के लिए भक्तगण पलक पावडे बिछाए, आतुर दिखाई दिए, पूरा आगर नगर बाबा बैजनाथ की भक्ति में रमा नजर आया। जिला तथा इसके आसपास के जिलों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा बैजनाथ के दर्शन किए। शाही सवारी में अखाड़ा दल, ढोल पार्टी, बैंड-बाजे, दुर्गा वाहिनी दल, तासे का दल, कड़ा बीन, श्री राम सेना सहित अन्य दलों ने अगवानी की।

🚩 शाही सवारी के दिन बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के प्रातः 3ः00 बजे पट खोले गए, इसके पश्चात कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सिंह व मंदिर पुजारियों द्वारा  वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा बैजनाथ का पंचामृत स्नान व रुद्राभिषेक कर पूजन किया गया तथा बाबा बैजनाथ को नगर भ्रमण के लिए आमंत्रित किया गया। दोपहर 12ः30 बजे गर्भगृह में बाबा बैजनाथ का पूजन और आरती की गई तथा रथ में विराजित किया गया। 

🚩 दोपहर के समय मंदिर प्रांगण से बाबा बैजनाथ की शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए प्रारंभ हुई, जिला जेल के सामने पहुंचने पर जेलकर्मियों द्वारा बाबा बैजनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, शनै- शनै सवारी छावनी पहुंची, जहां से बैंड बाजे, अखाड़ा दल, झंडा मंडलिया व अन्य शिव मंदिरों की झांकियों का कारवां जुड़ा। शाही सवारी में अखाड़ा दल हैरतअंगेज करतब दिखाते हुए चले, मुख्य सवारी के आगे आगे रामसेना मार्ग की सफाई करते हुए चली।

🚩 सवारी मार्ग में जगह-जगह लोगों ने बाबा बैजनाथ का पूजन व आरती की गई। सवारी झंडा चौक, गोपाल मंदिर, सरकार वाड़ा होते हुए देर रात्रि पुरानी कृषि उपज मंडी पहुंचेगी । प्रशासन एवं पुलिस की रही चाक- चौबंद व्यवस्थाएं   पूरे शाही सवारी मार्ग में  प्रशासन एवं पुलिस की चाक - चौबंद व्यवस्था रही। व्यवस्था बनाए रखने हेतु कलेक्टर-एसपी ने स्वयं उपस्थित रहे। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों तथा राजस्व विभाग, नगर पालिका, पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने पूरे समय उपस्थित रहकर सभी व्यवस्था बनाए रखी।

🚩 सांसद एवं विधायकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गर्भगृह में पूजन बाद प्रारंभ हुई शाही सवारी

जनमत जागरण @ आगर। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध व चमत्कारी बाबा बैजनाथ महादेव की सोमवार को गाजे बाजे ढोल ताशे हाथी घोड़े के साथ शाही सवारी निकाली गई, शाही सवारी के पहले बाबा बैजनाथ के गर्भ ग्रह में प्रशासनिक अमला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी आगर विधायक मधु गहलोत तथा सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बाबा बैजनाथ के भक्तगण की मौजूदगी में बाबा बैजनाथ कि पूजन अर्चना व अभिषेक किया गया उसके पश्चात बाबा बैजनाथ नगर भ्रमण के लिए पालकी में सवार होकर निकले ,वही शाही सवारी का आगर नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया । शाही सवारी में आकर्षण झांकियां और फूलों से सजाई गई बाबा बैजनाथ की पालकी आकर्षण का केंद्र रही,शाही सवारी रथ यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह दिखा, साथ ही जगह जगह पर पुलिस पर तैनात रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!