we want justice…नारी के सम्मान में हम सब है मैदान में…आरोपियों को फाँसी दो…हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा और कैंडल लेकर सड़को पर आई बेटियां

🌑 नारेबाजी कर दुष्कर्म व हत्या की पीड़िताओं के लिए मांगा न्याय 🌑 बेटियो, महिलाओ, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि व नागरिको ने दी श्रंद्धाजलि 🌑 महिला डॉक्टर व नर्स के साथ हुई थी दुष्कर्म एवं हत्या की घटना
जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की रिपोर्ट । we want justice…नारी के सम्मान में हम सब है मैदान में…..आरोपियों को फाँसी दो ….जैसे नारो के साथ सुसनेर की बेटियां हाथों में राष्ट्र ध्वज तिरंगा और कैंडल लेकर रविवार की देर शाम को नगर की सड़को पर उतरकर न्याय मांगते हुए नजर आई। रविवार की देर शाम को नगर की बेटियां, महिलाएं, डॉक्टर, जनप्रतिनिधि व नागरिको ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला डॉक्टर मोमीता देबनाथ व उत्तर प्रदेश में उत्तराखंड की नर्स तस्लीम जहां के साथ हुए दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला।

साथ ही इन घटनाओं की घोर निंदा कर आक्रोश व्यक्त किया। कैंडल मार्च की शुरुआत नेशनल हाईवे स्थित विश्राम गृह से हुई जो नगर के प्रमुख मार्ग डाक बंगला रोड, महाराणा प्रताप तिराहा, पांच पुलिया, पुराना बस स्टैंड, हाथी दरवाजा, श्रीराम जानकी चौराहा, शुक्रवारिया बाजार, हनुमान छत्री चौक होते हुए श्री राम मंदिर धर्म शाला प्रांगण पहुँचा। जहाँ नगरवासियो द्वारा दोनों पीड़िताओं को उनके चित्र के सामने कैंडल जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इन अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।

🌑 सीएम राइज स्कूल में मनाया संस्कृत दिवस, प्रतियोगिताओ का किया आयोजन

जनमत जागरण @ सुसनेर। शनिवार को नगर के डग रोड स्थित शासकीय सी एम राइज विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित की गई। विद्यालय में प्रथम तीन कालांश में सीसीएलई के अंतर्गत प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत संस्कृत दिवस हर्षोल्लाह से मनाया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को भारतीय समाज को संस्कृत की महत्ता और आवश्यकता को याद दिलाने और जनमानस में इसका महत्व बढ़ाने के लिए संस्कृत सप्ताह मनाया जाता है। विद्यालय में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक गिरिराज पाटीदार ने की। कक्षा 10वी की छात्रा ललिता सोनी, चंदा, सीमा, मुस्कान आदि ने संस्कृत श्लोक का गायन किया। संस्कृत शिक्षिका श्रीमती गार्गी आर्या सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बारी-बारी से संस्कृत भाषा की महत्ता पर प्रकाश डाला। संचालन संस्कृत विषय के शिक्षक शशि जैन ने किया तथा आभार वरिष्ठ शिक्षक हरिओम सोलंकी ने माना। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




