देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

समाज की रक्षा करने वाले रक्षकों को बांधा रक्षा सूत्र, थाने पहुंचकर मातृशक्ति-दुर्गा वाहिनी की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: नगर में विश्व हिंदू परिषद ,मातृशक्ति/ दुर्गावाहिनी की बहनों ने थाना सोयत पर जाकर जो पुलिस भाई अपने घर ना जाकर त्योंहार पर सुरक्षा को चाक चौबंद रखते हैं । पुलिस भाइयों की कलाइयां कैसे सुनी रह सकती थी इसी निमित विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति /दुर्गावाहिनी की बहनो ने समाज की रक्षा करने वाले पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधा गया एवं अपने पुलिस भाइयों की लंबी उम्र की कामना की ।

रक्षाबंधन महापर्व के अवसर पर सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों के द्वारा सोमवार सोयतकलां थाने पहुंचकर रक्षाबंधन के उपलक्ष में थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़, सहायक उप निरीक्षक के,एस धाकड़ के साथ पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधे। थाना प्रभारी यशवंत राव गायकवाड़ ने भी अपनी बहनों के साथ सभी माता बहनों की सुरक्षा का वचन दिया।

आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद प्रांत के आह्वान पर मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की बहनों के द्वारा अपने पुलिस भाइयों को रक्षाबंधन के उपलक्ष में रक्षा सूत्र बांधते हैं क्योंकि पुलिस भाई बहन के अटूट प्रेम स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन पर अपनी ड्यूटी के कारण अपने घर नहीं पहुंच पाते हैं जिस कारण मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहने उनकी कलाइयों पर राखी बांधती हैं।इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद जिला सहमंत्री चंद्रशेखर विश्वकर्मा, विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राठौड़, जिला सह सत्संग प्रमुख यज्ञेश विश्वकर्मा, मातृशक्ति सुनीता राठौड़, दुर्गा वाहिनी की बहने नेहा विश्वकर्मा निकिता, पायल विश्वकर्मा भावना पाटीदार के साथ अन्य उपस्थित थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!