मध्यप्रदेशआगर मालवास्पाट लाइट

निराश लोकतंत्र सेनानी अपनी ही सरकार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिवार 27 अगस्त से परिवार सहित थाने में देंगे धरना, मामला: चोरी की FIR दर्ज नही करने का

जनमत जागरण @ सुसनेर से दीपक जैन की रिपोर्ट । जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान के नाम एक आवेदन देकर कार्यवाही मांग की लेकिन सुनवाई नही होने से निराश लोकतंत्र सेनानी अपनी ही सरकार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिवार सहित 27 अगस्त मंगलवार को सुसनेर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। हाल ही में नगर में हुई चोरी की एक घटना में पीडित परिवार की रिपोर्ट दर्ज तक नही हुई है बल्कि पुलिस चोरो को पकड़ने की बजाय उल्टा उस परिवार के पास से चोरी गए जेवर और नगदी कहां से आए इस बात की तहकीकात में जुट गई है। जबकि जिस परिवार में चोरी की वारदात हुई वह राज्य शासन से विशेष सम्मान प्राप्त लोकतंत्र सेनानी का परिवार है। जिनका हर राष्ट्रीय पर्व पर भाजपा शासन द्वारा सम्मान तो किया जाता है लेकिन भाजपा सरकार में ही उनकी फरियाद नही सुनी जा रही है। ऐसे में सत्ता तो चुप है ही लेकिन विपक्ष भी मौन साधे बैठा है। आपको बता दें कि सुसनेर में हुई चोरी की कई वारदातों में अभी तक पुलिस को कोई सफलता नही मिल पाई है।

जानिए पूरी घटना:: जानकारी के अनुसार नगर के पुष्प शक्ति विहार कॉलोनी में लोकतंत्र सेनानी पारसमल जैन के पुत्र स्वर्गीय यशवंत जैन के मकान में 10 अगस्त की रात्रि को चोरी की वारदात हुई थी। जिसमे चोर मकान का ताला तोड़कर नगदी व जेवर चुरा ले गए थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। पीड़ित परिवार को थाने बुलाकर एफआईआर लिखने की बात कही। जब परिजन 11 अगस्त की रात्रि को एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुँचे तो वहां मौजूद एसआई मंजूर आलम खान द्वारा सारी बात सुनने के बाद यह कहते हुए एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया कि थाना प्रभारी से फोन पर बात हुई है उन्होंने एफआईआर लिखने से मना कर दिया है। साथ ही चोरी गए जेवर और नगदी की तहकीकात शूरु कर दी।

⚫ इस सम्बंध में लोकतंत्र सेनानी ने राष्ट्रीय पर्व पर घर सम्मान करने पहुँचे तहसीलदार विजय सेनानी को जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान के नाम एक आवेदन देकर कारवाई की मांग की लेकिन सुनवाई नही होने से निराश लोकतंत्र सेनानी अपनी ही सरकार में पुलिस प्रशासन के खिलाफ परिवार सहित 27 अगस्त मंगलवार को थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस सम्बंध में उनके द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को भी आवेदन देकर सूचना दी गई है।

वर्जन - " मेरे पुत्र के मकान में चोरी की वारदात हुई है आज 12 दिन होने में आये है लेकिन पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही कि जा रही है। मेरे द्वारा जिला प्रभारी मंत्री के नाम तहसीलदार को भी आवेदन दिया गया है। लेकिन सुनवाई नही हुई है। अपनी ही सरकार में न्याय के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिससे मेरे आत्म सम्मान को क्षति पहुंच रही है। इसलिए मैं परिवार सहित 27 अगस्त से थाना परिसर में धरना प्रदर्शन करने जा रहा हूं " - पारसमल जैन पीड़ित , लोकतंत्र सेनानी सुसनेर

वर्जन – ” चोरी की वारदात के बाद पीडित परिवार रिपोर्ट लिखवाने रात में थाने आए थे किसी कारण वश रिपोर्ट नही लिखी जा सकी। परिवार वालों को रिपोर्ट लिखवाने के लिए बार-बार कहा जा रहा है वह अब अपनी रिपोर्ट लिखवा दे। लेकिन उनके द्वारा रिपोर्ट दर्ज नही करवाई जा रही है” – गगन बादल थाना प्रभारी सुसनेर 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!