अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवाउज्जैनदेश

जिसके मन में काम, वासना नहीं हो, वही प्रभु भक्ति में लग कर कृष्ण को पा सकते है- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। जिसके मन में काम, वासना नहीं हो वही प्रभु भक्ति में लग कर कृष्ण को पा सकते है । जब तक अहम् भाव नहीं मिट जाता तब तक भगवान कृष्ण की रास लीला में नहीं जा सकता है| मलिन व्यक्ति कभी भगवान को नहीं पा सकता | भगवान के दरबार में जा कर मांगने की जरुरत नहीं , वह हम से ज्यादा हमें जानते है | उन्हें पता है हमें क्या चाहिए | आप जब अपने इष्ट की प्रसन्ता में लग जाएंगे तब आपके सारे कार्यो की व्यवस्था वह कर देते है | ब्रज धाम वृन्दावन जब भी जाए भगवान कृष्ण के दर्शन से पहले गोपेश्वर महादेव के दर्शन करे | अद्भुद आनंद की अनुभूति होती है | उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 139 वे दिवस पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कही ।

🚩 गोमाता का सामीप्य लेने से महादेव जी व कृष्ण जी के दर्शन स्वतः ही हो जाते थे | कृष्ण को पाने के लिए गोमाता की शरण लेनी चाहिए | स्वामीजी ने बताया कि 8 गोमाता से पथमेड़ा में गोसेवा का कार्य शुरू हुआ था आज लाखो की संख्या में गोमाता की सेवा हो रही है| यह सभी समाज द्वारा गोमाता के प्रति भावपूर्ण सेवा का परिणाम है| श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा माध्यम बन रहा है,लेकिन सात्विक भक्तो के सहयोग से ही यह सेवा हो रही है |जन्माष्टमी महापर्व पर कामधेनु गो अभ्यारण्य में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के प्रथम दिन देश भर के भक्तो का आगमन हुआ | आज अभयारण्य का प्रांगण सुबह से भक्तिमय बना हुआ था |

अतिथि:: श्री कृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव के प्रथम दिवस 25अगस्त 2024 को मुख्य अतिथि एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के प्रधान यजमान बाबा वीर बजरंग दास जी महाराज, डेमरे के डेरे वाले – ऑफ इण्डिया सुप्रीम कोर्ट श्री रणजीत हनुमान जी, लाकरोडा, बीजापुर गुजरात के कृपापात्र श्री चिमन लाल अग्रवाल एवं उनके परिवारजन व मित्र गण एवं राजगढ़ लोक सभा के सांसद श्री रोडमल जी नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन जी राठौर, पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह जी सहित सुसनेर एवं सोयत मण्डल के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं दैनिक भास्कर के सुसनेर के संवाददाता श्री मुकेश जी हरदेनिया उपस्थित रहें ‌। गो अभयारण्य मालवा में श्रीधाम वृन्दावन की सुप्रसिद्ध ” श्री हित आदर्श कृष्ण कला रासलीला मंडल” के माध्यम से रासलीला प्रस्तुति स्वामी देवेंद्र वशिष्ठ जी की टीम ने प्रस्तुति दी ।

अतिथि:: भाद्रपद कृष्ण पक्ष सप्तमी पर गो पूजन शिवसहस्त्राहुति यज्ञ, पार्थिव शिव लिंग पूजन एवं रुद्राभिषेक श्री चिमन लाल अग्रवाल, श्रीमती शशि बेन,दिनेश कुमार जी गुप्ता,श्रीमती मंजू जी गुप्ता,,चिरजीव वरुण जी गुप्ता, श्री पित्रोदा पुरुषोत्तम भाई,श्री दशरथ भाई पटेल, श्री संजय भाई अग्रवाल श्रीमती मनीषा जी,श्री धन्नजय जी अग्रवाल,श्री नन्दलाल जी अग्रवाल एवं श्रीमती शशिकला जी अग्रवाल ने सम्पन्न करवाया । 139 वे दिवस पर बागड़ क्षेत्र के सैकडों संतो का आशीर्वाद सभी गोभक्तो को मिला ।

139 वे दिवस पर चुनरी यात्रा  महाराष्ट्र,राजस्थान ,गुजरात एवं मध्यप्रदेश राज्य से ::  एक वर्षीय गोकृपा कथा के 139 वें दिवस पर चुनरी यात्रा महाराष्ट्र के जलगांव जिले के भुसावल से श्रीमती माला दुबे पत्नि अरुण कुमार दुबे, राजस्थान के झालावाड़ जिले के चोमेला से सभी गो भक्तो एवं गायत्री परिवार के परिजनों की ओर से , राजस्थान के बागड़ क्षेत्र ,हाड़ौती के कोटा महानगर, टोंक जिला एवं मध्यप्रदेश के इन्दौर गो सेवा विभाग संयोजन पण्डित मनोज तिवारी सहित इन्दौर गो सेवा विभाग के कार्यकर्ता व नलखेड़ा के गो भक्तों सहित दर्जनों ग्राम,नगर से सैकडों मातृ शक्ति,युवा एवं प्रबुद्घजन अपने परिवार देश, राज्य एवं ग्राम के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!