देशआगर मालवामध्यप्रदेशस्पाट लाइट

सरकार की उदासीनता को दर्शाता पत्रकारों से स्वास्थ्य बीमा के लिए शुल्क लिया जाना – स्वास्थ्य बीमा निशुल्क किये जाने हेतु कलेक्टर को दिया ज्ञापन..!

जनमत जागरण @ आगर-मालवा :: उत्तर प्रदेश सरकार ने पत्रकारों को निशुल्क स्वास्थ्य बीमा प्रदान करके एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जिससे पत्रकारों को उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति चिंता मुक्त होकर काम करने का अवसर मिल रहा है। इसके विपरीत, मध्य प्रदेश में पत्रकारों से स्वास्थ्य बीमा के लिए शुल्क लिया जाना उनके प्रति सरकार की उदासीनता को दर्शाता है और यह पत्रकारों के बीच असंतोष का एक बड़ा कारण बन सकता है। इसी कारण के चलते गुरुवार को मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष माननीय शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा योजना की राशि जीरो किये‌ जाने को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई आगर-मालवा के नेतृत्व में पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को ज्ञापन सोंपा । पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह मोजुद थे।

प्रीमियम राशि जीरो करें :: ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पत्रकारों का स्वास्थ्य, दुर्घटना बीमा योजना की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया है इसी मांग को लेकर पत्रकारों ने ज्ञापन में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मांग की है कि मध्यप्रदेश में भी पत्रकारों के स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि जीरो कर 5 लाख तक का बीमा फ्री किया जाए ।

समर्थन और संसाधन नहीं :: भारत में पत्रकारों को “चौथा स्तंभ” कहा जाता है क्योंकि वे लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। हालांकि, पत्रकारों को अक्सर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिसमें उनकी सुरक्षा, स्वतंत्रता , स्वास्थ , ओर बुनियादी सुविधाओं की कमी प्रमुख हैं। इन कारणों से पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, क्योंकि उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने के बावजूद सरकार द्वारा उन्हें जरूरी समर्थन और संसाधन नहीं मिल रहे हैं।

ज्ञापन देने वालों में :: मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रेमनारायण सोनी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप जैन, सुसनेर ब्लॉकअध्यक्ष मांगीलाल सोनी, वरिष्ठ पत्रकार नज़ीर अहमद, महेंद्र परमार, राजेश शर्मा, हरिनारायण यादव, सैयद जाफर हुसैन, सैयद सादिक अली, गौरी शंकर सूर्यवंशी, अतुल शर्मा, राजेश माली, यूनुस लाला, आसिफ मंसूरी, मेघराज मोदी, बंटी शर्मा एवं राकेश ,सहित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के आगर मालवा जिले के पत्रकार साथी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!