IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
कवि/लेखकआगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

देश न्यूज़ चैनल के कवि दरबार कार्यक्रम में 13 सितंबर को जिले के कवि देंगे प्रस्तुति , जानिए कवि दरबार कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी

जनमत जागरण @ सोयतकलां :: देश न्यूज़ चैनल के कवि दरबार कार्यक्रम में 13 सितंबर शुक्रवार को जिले के कवि देंगे प्रस्तुति देंगे। सोयतकलां कस्बे के कवि साहित्यकार , राष्ट्रीय कवि संगम के जिला अध्यक्ष , पत्रकार व पूर्व पार्षद तथा मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित तुम्हारा स्वागत है काव्य संग्रह के रचयिता राजेश अजनबी देश न्यूज़ चैनल के लोकप्रिय कार्यक्रम कवि दरबार में अपनी रचनाओं की प्रस्तुतियां देंगे l

📘 देश न्यूज़ चैनल के कवि दरबार कार्यक्रम का प्रसारण 13 सितंबर शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे एवं पुनः प्रसारण अगले दिन 14 सितंबर शनिवार की रात्रि 10:00 बजे 24×7 सैटेलाइट हिंदी न्यूज़ चैनल देश न्यूज़ पर होगा जिसे एयरटेल टीवी पर 346 एवं टाटा प्ले स्काई 537 के साथ जिओ टीवी व युटुब पर देखा जा सकता है l

📘 विगत दिनों देश न्यूज़ चैनल के स्टूडियो पर एंकर निशा तिवारी एवं अनिल सोनी की जुगलबंदी एवं शानदार संचालन में शूट हुए कवि दरबार के इस 32 वें एपिसोड में राजेश अजनबी के साथ राजगढ़ के श्रृंगार के वरिष्ठ गीतकार कन्हैया राज , जबलपुर की सुनीता पटेल , खरगोन के औज के कवि गौतम रावल तथा गंजबासौदा के आशीष दुबे सम्मिलित हुए और कवि दरबार के इस कार्यक्रम को अपनी रचनाओं की बेहतरीन प्रस्तुतियां से यादगार बना दिया l

देश न्यूज़ चैनल की ओर से कवियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के आयोजक एवं एडिटर इन चीफ जय श्रीवास्तव तथा होस्ट एंकर निशा तिवारी एवं होस्ट अनिल सोनी रहे ।

📘 आपको बता दें कि विगत 30 वर्षों से भी अधिक समय से अजनबी की रचनाओं का आकाशवाणी के इंदौर केंद्र से भी समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों मैं प्रसारण हुआ है l पिछले दिनों 30 अगस्त एवं 9 सितंबर को भी दूरदर्शन मध्य प्रदेश से प्रसारित काव्य गोष्ठी मैं अजनबी की रचनाओं का प्रसारण हुआ था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *