पॉलिथिन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगें ताकि गोवंश को असमय काल का ग्रास न बनना पड़े – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। आज ही के दिन बाबा रामदेव जी ने विक्रम संवत 1442 में भाद्रपद शुक्ल एकादशी को राजस्थान के रामदेवरा में जीवित समाधि ली थी. समाधि लेने के बाद से हर साल बाबा रामदेव की समाधि पर लोग आस्था और श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं। लोग उन्हें साक्षात कृष्ण का अवतार मानते हैं ।
बाबा रामदेव ने अपने जीवन काल में सामाजिक समरसता का संदेश दिया और छुआछूत भेदभाव मिटाने के लिए काम किया और हिंदू और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग उन्हें मानते हैं। उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 159 वे दिवस के अवसर पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कही।
🚩 स्वामीजी ने बताया कि आज राष्ट्रीय हिंदी दिवस भी है। हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार करने के लिए आज एक अहम दिवस है। हिंदी देश की सांस्कृतिक एकता को दर्शाती है। यह दिन हमें हमारी सांस्कृतिक धरोहर की याद दिलाता है और नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व महसूस कराता है।
🚩 स्वामीजी ने बताया कि आज जलझूलनी एकादशी है,जिसे परिवर्तिनी एकादशी व पार्श्व एकादशी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु योग निद्रा से करवट लेते हैं। और आज के दिन राजस्थान के
मेवाड़ और मारवाड़ के आराध्य चारभुजानाथ (गढ़बोर) मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन होता है जिसमें देश विदेश के लाखों लोग भाग लेते है,गड़बोर चारभुजा नाथ मन्दिर की परंपराएं और सेवा-पूजा की मर्यादाएं अनूठी हैं। करीब 5285 साल पहले पांडवों के हाथों स्थापित इस मंदिर में कृष्ण का चतुर्भुज स्वरूप विराजित है। यहां के पुजारी गुर्जर समाज के 1000 परिवार हैं और सभी गोपालक है , इनमें सेवा-पूजा नंबर (ओसरा) में बंटा हुआ है।

🚩नन्दी महाराज की शल्य चिकित्सा :: स्वामीजी ने बताया कि अभयारण्य में शासन द्वारा नवनियुक्त डॉक्टर राहुल दांगी व उनकी टीम में गो अभयारण्य के धनवंतरी चिकित्सालय में शहर से आए एक नन्दी महाराज की शल्य चिकित्सा के माध्यम से 8 -10 किग्रा पॉलिथिन, साइकिल का टायर एवं कुछ लोहे के तार निकाले और वह नन्दी महाराज स्वस्थ है । पूज्य महाराज ने देश एवं राज्यों की सरकारों व देश वासियों से पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया ताकि गोवंश उन्हें खाकर असमय काल का ग्रास नही बने

⏩ गो कथा के बाद अभयारण्य में विराजित भगवान माधव सरकार एवं सालरिया ग्राम से गाजे बाजे के साथ पधारे ठाकुर जी को हजारों श्रद्धालुओं की उपस्तिथि में आराधना सरोवर में स्नान करवाकर आरती कर सभी ने एकादशी व्रत का प्रसाद ग्रहण किया ।
⏩ गो अभयारण्य मालवा के गोलोक परिसर में पूज्य स्वामी गोपालानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में गोपाल परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय टांक ने अपने परिवार के साथ ग्वालाध्यक्ष देवाधिदेव भगवान गोपालेश्वर महादेव जी के बनने वाले मन्दिर का शिलापूजन किया ।
⏩ अतिथि:: जलझूलनी एकादशी के पर्व पर जूना अखाड़ा के सन्यासी पूज्य स्वामी रमाकांत गिरी जी महराज चोनडालेश्वर महादेव चाचोडा बीनागंज , एवं पूज्य दिगम्बर विश्वगिरी जी महाराज, जीरापुर(म.प्र.) का आशीर्वाद मिला नरेन्द्र लोधा अध्यापक बलदेवपुरा (मनोहरथाना ) झालावाड़ अतिथि उपस्थित रहें

⏩159 वे दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश आगर जिले की सुसनेर तहसील से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 159 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील के लोधाखेड़ी ग्राम की महिला मंडल ने अपने देश, राज्य एवं ग्राम, नगर के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया ।



