कलेक्टर ने किया पी.एम.श्री विद्यालय का निरीक्षण, NAS परीक्षा संबधी ली जानकारी, OMR शीट का किया अवलोकन

◾जिला कलेक्टर ने सुसनेर विकास खण्ड में आंगनवाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण ◾बच्चों की उपस्थित बढाने ◾समयावधि में राशन देने के दिए निर्देश ◾सोयत, डोंगरगांव, बढ़िया व देहरिया सोयत आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण◾ अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में बाउंड्रीवाल की हाइट बढ़ाने के दिए निर्देश
जनमत जागरण @सोयतकलां/ सुसनेर। बुधवार को आगर जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा शासकीय माध्यमिक विधालय एंव आंगनबाडी केन्द्र बडिया का निरीक्षण किया गया तथा इसके पश्चात शासकीय माध्यमिक विधालय देहरिया सोयत (पी.एम.श्री) का निरीक्षण किया गया जहाँ पर एन.ए.एस.परीक्षा संबधी जानकारी तथा ओ.एम.आर. शीट का अवलोकन किया गया । सोयतकलां में सीनियर अनुसूचित बालिका छात्रावास का अवलोकन किया गया ।

⏩ छात्रावास का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये :: नगर में एकीकृत कन्या शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय मे कक्षा 3, कक्षा 6, कक्षा 9 एन.ए.एस. परीक्षा संबधी बच्चो से प्रश्न पुछे गये , इसके पश्चात सीनियर अनुसूचित बालिका छात्रावास डोंगरगांव का अवलोकन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विधालय डोंगरगांव में कक्षा 6 का एन.ए.एस. परीक्षा का अवलोकन कर मध्यान्ह भोजन का भी निरीक्षण किया गया तथा संस्था में संचालित आंगनबाडी केन्द्र का भी निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।
⏩ आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण :: बुधवार को आगर जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह द्वारा विकास खण्ड सुसनेर के विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। आंगनवाड़ी केन्द्रों पर टेक होम राशन का अवलोकन कर निर्देश दिए कि टेक होम राशन निर्धारित समयावधि में वितरित करना सुनिश्चित करें, ज्यादा समय तक टीएचआर केन्द्रों पर नहीं रखा जाए।
⏩ शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश :: कलेक्टर सिंह ने सर्वप्रथम आंगनवाडी केन्द्र बडिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की कम उपस्थिति पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से कारण पूछते हुए शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मध्यान्ह भोजन रसोई घर का निरीक्षण कर टेक होम राशन की एक्सपायरी डेट चैक की, उक्त टीएचआर उपयोग की निर्धारित समयावधि का पाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टर ने देहरिया सोयत के आंगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। यहां कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति बड़ाने एवं भवन की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।

⏩ छात्रावास की बाउण्ड्रीवॉल पर प्लास्टिक सीट लगाकर हाईट बड़ाने के दिए निर्देश : कलेक्टर ने आंगनवाडी केन्द्र वार्ड क्रमांक 3 सोयतकला, आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 3 डोंगरगॉव सोयत का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति देखी एवं पोषण ट्रेकर एप्प की प्रविष्टि का अवलोकन किया। कलेक्टर सिंह ने अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास सोयत का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास की बाउण्ड्रीवॉल की प्लास्टिक सीट लगाकर हाईट बड़ाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम मिलिन्द ढ़ोके, परियोजना अधिकारी शिवकन्या डोडवा, तहसीलदार विजय कुमार सेनानी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



