अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

भारत में एक भी त्यौहार ऐसा नही है जो बिना गायमाता के पूरा होता हो- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। जीवन बहुत अनमोल है और इस अनमोल जीवन को और अनमोल बनाने के लिए लिए हमारी संस्कृति , हमारी परंपराओं में कोई न कोई व्रत,उत्सव एवं त्योहारों का विधान है अर्थात भारत त्यौहारों का देश है और यहां 365 दिनों में हर दिन कोई न कोई त्यौहार आता है , ऐसी दिव्य भूमि में हमें जन्म मिला है बाकि अन्य देशों में तो त्यौहार के नाम पर फादर्स डे, मदर्स डे, पीजा डे, बर्गर डे अर्थात त्योहारों के नाम पर केवल डे जबकि यहां तो ऐसे त्यौहार है जिसके पीछे विज्ञान भी है और जिसके पीछे विचार भी है। स्वामीजी ने आगे बताया कि भारत में एक भी त्यौहार ऐसा नहीं है जो बिना गायमाता के पूरा हो सकता हो । गोमाता की उपस्केथिति बिना पूरा होने वाला कोई व्रत भी नही है और न कोई त्यौहार और गायमाता के बिना त्यौहारों की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती और गायमाता के बिना कोई उत्सव या त्यौहार चल रहें है तो वह त्यौहार न होकर बल्कि एक अभिनय है । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 195 वे दिवस पर करवा चौथ के पुण्य अवसर पर श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद जी महाराज ने कही।

🚩 स्वामीजी ने मध्यप्रदेश की धरा पर विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में आगामी 02 नवम्बर से 10 नवम्बर तक होने वाले गो नवरात्रि महामहोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि महामहोत्सव में 03 नवम्बर को आयुर्वेद एवं पंच गव्य संगोष्ठी,04 नवम्बर को गोभक्त एवं गो रक्षक संगोष्ठी,05 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गोशाला संचालको की संगोष्ठी,06 नवम्बर को सन्त सम्मेलन,07 नवम्बर को किसान संगोष्ठी,08 विप्र संगोष्ठी एवं 09 नवम्बर को श्रेष्ठीजन संगोष्ठी का आयोजन होगा।

अतिथि:: गो कृपा कथा के 195 वें दिवस पर श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के वरिष्ठ न्यासी हरगोविन्द भाई जोशी, बलराम भाई,, मोहन भाई, डीसा गुजरात ,श्रीमती शौभा – ओम प्रकाश भूतड़ा, एवं प्रभु राजपुरोहित इन्दौर,ओमप्रकाश पाटीदार नलखेड़ा , कमल सिंह,मांगीलाल पंवार,घनश्याम बिलाला,प्रदीप कौशिक, नरवर सिंह,, राधावल्लभ, सत्यनारायण गुप्ता गीता स्वाध्याय मंडल जीरापुर ,सुलतान सिंह पंवार ,केवल सिंह चौहान एवं छगन सिंह गुर्जर जनपद सदस्य जीरापुर, आदि जीरापुर तहसील क्षेत्र (राजगढ)आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

195 वे दिवस पर चुनरी यात्रा गुजरात एवं मध्यप्रदेश से  ::  एक वर्षीय गोकृपा कथा के 195 वें दिवस पर गुजरात के कर्णावती से श्री शौभा ओमप्रकाश भूतड़ा  इन्दौर के भ्राताश्री राजकुमार भैया , मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर आजाद नगर जिला हरि राजपुरा के भाबरा ग्राम एवं  आगर जिले की नलखेआ तहसील पिपलिया सेठ के विष्णु गिरी गोस्वामी के परिवार की ओर से व राजगढ़ जिले की जीरापुर तहसील के बालाहेड़ा ग्राम के  पंच पटेल चौथमल ,फूलसिंह, कन्हैया लाल ,शिवनारायण, रामचरण दांगी एवं रमेश शर्मा ने समस्त ग्राम  की और से अपने परिवार सहित अपने ग्राम ,नगर,राज्य एवं देश के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!