अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

भगवान ने गोधाम महातीर्थ को प्रकट किया , पथमेडा एक स्थान नहीं बल्कि एक विचार है- स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। सब गायमाता हमारी है और श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा का यही श्रेष्ठ विचार सबसे पहले इस सदी में प्रकट हुआ है ,जब तेरी मेरी,तेरी मेरी गाय गाय चल रहा था तो भगवान ने गोधाम महातीर्थ को प्रकट किया । स्वामीजी ने बताया कि पथमेड़ा कोई स्थान नहीं है बल्कि पथमेड़ा एक विचार है,एक थॉट है । कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक, कांडला से लेकर कोहिमा तक भारत से लेकर पश्चिम देशों तक उत्तरी ध्रुव से लेकर दक्षिण ध्रुव तक,गोलोक से ब्रह्मलोक इत्यादि सभी स्थानों की गायमाता स्वस्थ एवं सुखी रहकर मानव का कल्याण करें इसी विचार को पथमेड़ा आगे बढ़ा रहा है और मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एशिया के प्रथम गो अभयारण्य में भी इसी भाव से 6000 भगवती गोमाता एवं उसके वंश की मातृत्त्त्व भाव से सेवा हो रहीं है और इसी विचार को आगे बढ़ाने एवं मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत में कोई भी गोवंश निराश्रित नहीं रहें इसी भावना को जन जन तक पहुंचाने के लिए एक वर्षीय वेदलक्षणा गो-आराधना महामहोत्सव रूपी भव्य कार्यक्रम चल रहा है । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 197 वे दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते कही।

🚩 स्वामीजी ने आगे बताया कि गायमाता का दूध इस पृथ्वी पर सबसे बड़ा अमृत है, बस उसे विधि पूर्वक प्राप्त किया जाएं उसके लिए सबसे पहले गायमाता को अच्छे से तृप्त किया जाएं और गायमाता अच्छे से तृप्त हो जाएं,अच्छे से संतुष्ट हो जाएं उनकी क्षुधा एवं प्यास बुझ जाएं बछड़े बाबा अथवा बछड़ी मैया अच्छे से दो थनों का दुग्ध पान कर ले उसके बाद दो थनों का दूध भावपूर्ण तरीके से निकाले और गायमाता को प्रणाम करके और उसके प्रति कृज्ञता प्राप्त करके कि है! मां आपने अपने बछड़े का दुग्ध बचाकर हमें जो दूध दिया है यह दूध नही सचमुच अमृत है ।

🚩स्वामीजी ने बताया कि आगामी 02 नवम्बर 2024 से 10 नवम्बर 2024 तक गो अभयारण्य में होने वाले गो नवरात्रि महोत्सव के आमंत्रण हेतु सुसनेर एवं आगर के गोभक्त मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सहित सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में जन संपर्क कर रहें है और एक वर्षीय कथा का निरंतर श्रवण करने का संकल्प लेने वाले लाल सिंह सालरिया,नारायण सिंह पटपड़ा, अमर सिंह एवं कालू सिंह लोधाखेड़ी क्षेत्र के वरिष्ठ गो भक्तो के साथ सुसनेर तहसील के ग्राम ग्राम में जनसंपर्क कर आमंत्रण पत्र दे रहें है ।

अतिथि:: गो कृपा कथा के 197 वें दिवस पर केसारामजी सुथार अध्यक्ष श्रीगोपालगोवर्धन गौशाला पथमेड़ा.मेघराज मोदी उपाध्यक्ष श्रीगोपाल गोवर्धन गौशाला पथमेड़ा, बाबूलाल सुथार न्यासी गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा .मोहनलालशर्मा न्यासी गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा एवं साधक धर्मशरण न्यासी गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा एवं हरगोविंदभाई न्यासी गोधाम महातीर्थपथमेड़ा आदि अतिथि उपस्थित रहें ।

197 वे दिवस पर चुनरी यात्रा  मध्यप्रदेश एवं राजस्थान से  :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 197 वें दिवस पर चुनरी यात्रा मध्यप्रदेश के देवास से रामनिवास वर्मा  सेवा निवृत थानाधिकारी एवं ओम प्रकाश वर्मा  एवं  राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग तहसील के उमरिया गंगधार की महिला मंडल ने अपने ग्राम ,नगर,राज्य एवं देश के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए  चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!