गो अभयारण्य में 01 नवम्बर को CM के प्रवास को लेकर कलेक्टर, एस.पी ने किया अवलोकन

जनमत जागरण @ सुसनेर। श्री कामधेनु गो अभ्यारण्य में 1 नवम्बर को मध्यप्रदेश के गोप्रेमी मुख्यमंत्री श्री मोहन जी यादव का आगमन हो रहा है इस कारण प्रशासनिक तैयारिया जोरो पर चल रही है आज अभ्यारण में क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियो ने पहुँच कर तेयोरिया का जायजा लिया |
🚩 आज कथा में महाराज जी ने कहा की आज धन त्रयोदशी है और आज के दिन अधिकांश माताएं मिटटी लेने प्रात: लेने जाती है और कहती है की धन लाये है | मिटटी यानि स्वच्छता और जहाँ स्वच्छता है वहां धन अपने आप बरसता है | लेकिन पहला धन निरोगी काया माना गया है आजकल सोने चांदी, रुपया पैसा को असली धन समझ चुके है हम | वास्तव में पहला धन अच्छा स्वास्थ्य है और वह भी मन का स्वास्थ्य पहले है | शरीर का स्वास्थ्य तो ऊँचा नीचा चलता रहता है लेकिन मन स्वस्थ रहना चाहिए | जिसका मन स्वस्थ है वह पुरे संसार को सुख दे सकता है |जिसका मन अस्वस्थ है वह सबको दारुण दुःख दे सकता है | उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 205 वे दिवस पर श्रोताओं को संबोधित करते हुए स्वामी गोपालानंद जी सरस्वती महाराज ने कही।
🚩 आज भगवान धन्वन्तरी जी का प्राकट्य उत्सव है | भगवान धन्वन्तरी जी आरोग्य के देवता है इन्होने ही औषधि की खोज की थी | भगवान धन्वन्तरि जी को पीली धातु अतिप्रिय है इसलिए आज के दिन लोग पीतल या सोना अधिक खरीदते है | गोमाता के पास बैठने से धन्वन्तरी भगवान अतिप्रसन्न होते है गोमाता भगवान धन्वन्तरी जी की बड़ी बहन है | समुद्र मंथन के समय गोमाता द्वादशी को प्रकट हुई थी और भगवान धन्वन्तरी जी त्रयोदशी को प्रकट हुए | इसलिए गोमाता की जो व्यक्ति मनोभाव से सेवा करता है उन पर भगवान धन्वन्तरी जी कृपा स्वत: ही बरसती है उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त होता है |
⏩ गो अभयारण्य में 01 नवम्बर2024 के मुख्यमंत्री जी के प्रवास को लेकर आगर मालवा के जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, ,जिला पंचायत CO श्रीमती सिमरन कौर, ,, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर सहित जिले के सभी आलाधिकारियों ने गो अभ्यारण्य की सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया

⏩ 205 वे दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 205 वें दिवस पर चुनरी यात्रा राजस्थान के झालावाड़ जिले के बसेड क्षेत्र से नितिन , प्रह्लाद सिंह के परिवार की ओर से अपने नगर,राज्य एवं देश के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।



