अलौकिक कामधेनु गो अभ्यारणआगर मालवादेशमध्यप्रदेश

महापरिनिर्वाण और शौर्य दिवस: राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक – “गौमाता की रक्षा के लिए ऐतिहासिक कदम: हेमंत विश्वशर्मा का सराहनीय प्रयास” पढ़ें – असम के CM का क्या है सराहनीय प्रयास


“असम में गौहत्या पर सख्त कानून: मुख्यमंत्री ने दिखाया अदम्य साहस” – स्वामी गोपालानंद सरस्वती

जनमत जागरण @ सुसनेर। आज, 6 दिसंबर, डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर महापरिनिर्वाण दिवस और शौर्य दिवस मनाया गया। क्योंकि आज ही के दिन श्रीरामजन्म भूमि अयोध्याजी में बाबरी ढांचे के कलंक को देश के कारसेवकों ने गिराया था और अब वहां भगवान रामलला अपने भाइयों के साथ भव्य मन्दिर में विराजमान है और भगवान राम को अपने जीवन में मातृ भूमि एवं गोमाता दोनों से बहुत प्रेम रहा है । उक्त बातें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 242 वें दिवस पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज ने कही।
भगवान राम-सीता विवाह: गोमाता की अहम भूमिका का रहस्य :: तिथि के अनुसार आज ही के दिन भगवान राम का जनक दुलारी सीताजी के साथ विवाह हुआ था और सीता रामजी के विवाह में गोमाता की अहम भूमिका रही है अर्थात सीतामाता का उद्भव भी धरती माता से गोमाता के वत्स नन्दी बाबा के माध्यम से हल की नोंक से हुआ है ।

“गौमांस पर प्रतिबंध: असम ने रचा धर्म और संस्कृति का नया अध्याय” :: स्वामीजी ने आगे बताया कि असम के मुख्यमंत्री हेमन्त विश्व शर्मा की सरकार सम्पूर्ण राज्य में गोमांस परोसने पर प्रतिबंध लगाया है और अब असम में किसी भी होटल,रेस्टोरेंट, लारी, ठेला या अन्य कही भी गोमांस परोसता,खाता पाया गया तो उसे 8 साल की कठोर सजा एवं 2 से 5 लाख रुपए के दण्ड का प्रावधान किया है,पूज्य महाराज जी ने असम के मुख्यमंत्री जी का आभार जताते हुए कहां कि आपने हिम्मत कर अपने नाम को सार्थक किया है और आग्रह किया है कि आपने गौहत्या रोकने के लिए जो कानून बनाया है उस कानून का कड़ाई से पालन हो ताकि कोई गौहत्या करने का दुस्साहस न कर सकें ।

242 वे दिवस पर चुनरीयात्रा गो रक्षा कमांडो फोर्स की ओर से :: एक वर्षीय गोकृपा कथा के 242 वें दिवस पर चुनरी यात्रा प्रहलाद कुमार राठौर राष्ट्रीय प्रभारी गौ रक्षा कमांडो फोर्स, प्रहलाद जाट प्रदेश संगठन मंत्री गो रक्षा कमांडो फोर्स, राजू मेघवाल जिला उपाध्यक्ष कोटा, अजय बना संगठन मंत्री कोटा जिला, पवन शर्मा जिला अध्यक्ष झालावाड़,गौ रक्षा कमांडो फोर्स टीम गोविंद पूरा झालावाड़ झालरापाटन गोपाल परिवार गो सेवा समिति, मेघराज जिला कोषाध्यक्ष झालावाड़, दिलीप बैरागी जिला सचिव झालावाड़, आर्यन लोधा, बबलू लोधा, मनीष लोधा, पवन कटारा,नरेश लोधा , चंदू लोधा टीम गोविंदपुरा ने अपने परिवार के साथ सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत में सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!