देशआगर मालवाब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेशस्पेशल रिपोर्ट

“जनता की निराशा के बीच सकारात्मक संदेश का भरोसा” — मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया खेद, कहां मैं शीघ्र ही करुंगा आगर-मालवा जिले का भ्रमण

जनमत जागरण @ आगर-मालवा, 10 दिसंबर:”हम होंगे कामयाब” अभियान के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सम्मिलित न हो पाना कार्यक्रम में उपस्थित जनता के लिए निराशाजनक रहा। मुख्यमंत्री ने अपनी अनुपस्थिति पर गहरा खेद व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक और हेलीकॉप्टर संचालन में तकनीकी बाधाओं के कारण उन्हें भोपाल लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री ने आगर-मालवा जिले की जनता और समारोह में उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं दीं और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही जिले का भ्रमण करेंगे।

लंबा इंतजार, बढ़ी निराशा ::मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति ने समारोह में उपस्थित महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों को निराश किया। दोपहर 2 बजे से उनके आगमन की प्रतीक्षा में बैठे लोगों ने 4 घंटे का लंबा इंतजार किया। एक महिला प्रतिभागी ने कहा, “हम उत्सुकता से मुख्यमंत्री जी का संदेश सुनने आए थे, लेकिन उनकी अनुपस्थिति से निराशा हुई।

आश्वासन और सकारात्मक संदेश :: मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा स्थगित हुआ है, रद्द नहीं। उन्होंने आगर-मालवा की जनता को भरोसा दिलाया कि वे जल्द ही जिले का दौरा करेंगे और लोगों से संवाद स्थापित करेंगे।

⏩ आगर-मालवा की जनता मुख्यमंत्री के अगले दौरे की प्रतीक्षा कर रही है। इस दौरे से न केवल उनकी उम्मीदें पूरी होने की संभावना है, बल्कि यह सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद को भी मजबूत करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!