Entertainment News “कौन है वो, जिसने नलखेड़ा से निकलकर फैशन की दुनिया में रच दिया इतिहास?”

⏩ डिजिटल दुनिया के सितारे: मनीष चौबे को मिला 'बेस्ट फैशन' सम्मान
जनमत जागरण @ नलखेड़ा। “सपने देखने की हिम्मत करें और उन्हें सच करने का जुनून रखें, क्योंकि सफलता उन्हीं के कदम चूमती है, जो अपने हुनर को पहचान कर उसे निखारने में विश्वास रखते हैं।” हम बात कर रहे हैं ऐसे हुनर बाज मनीष चोबे की । जिसने अपने हुनर को पहचान कर नलखेड़ा से निकलकर फैशन की दुनिया में इतिहास रच दिया । भोपाल के SAGE विश्वविद्यालय में आयोजित इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 ने मध्य प्रदेश की प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, जहां आगर मालवा के नलखेड़ा निवासी मनीष चौबे ने अपनी चमक बिखेरी। CEM India इन्फ्लुएंसर अवार्ड के संस्थापक आदित्य सेन द्वारा मनीष को “बेस्ट फैशन सर्टिफिकेट” से नवाजा गया।

⏩ मनीष चौबे, जो अपने इंस्टाग्राम हैंडल Manish_chaubey8461 के जरिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं, ने कला और फैशन के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाई है। 1,700 पंजीकरणों और 450 शॉर्टलिस्टेड प्रतिभाओं के बीच, मनीष ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को अपने नाम कर अपने समर्पण और मेहनत की मिसाल पेश की।
इस भव्य समारोह में अभिनेत्री स्नेहिल दीक्षित मेहरा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। साथ ही, SAGE विश्वविद्यालय के CMD श्री संजीव अग्रवाल ने इस तरह के आयोजनों को युवाओं की उन्नति के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम ने न केवल डिजिटल दुनिया के इन्फ्लुएंसरों को सम्मानित किया, बल्कि क्रिएटिविटी और इनोवेशन के महत्व को भी रेखांकित किया। मनीष चौबे की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि मध्य प्रदेश के हर युवा के लिए प्रेरणा है, जो डिजिटल और फैशन की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।



