जनमत जागरण इम्पेक्टआगर मालवादेशमध्यप्रदेशस्पाट लाइट

सुसनेर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती! पढ़ें- यह खबर 👉 “ज्ञापन से सरकार तक और ‘जनमत जागरण न्यूज पोर्टल’ से जनता तक”

जनमत जागरण न्यूज नेटवर्क सुसनेर। क्षेत्रवासियों के लिए यह बेहद राहत भरी खबर है कि अब सुसनेर सिविल अस्पताल में हर दिन एक विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पताल में अब मेडिसिन, स्त्रीरोग, शिशु रोग, नेत्र रोग, अस्थि रोग एवं ईएनटी (कान, नाक, गला) विशेषज्ञ उपलब्ध होंगे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश गुप्ता ने शुक्रवार को आदेश जारी कर अस्थायी रूप से सप्ताह के प्रत्येक दिन अलग-अलग विशेषज्ञों की तैनाती की है।

जनप्रतिनिधियों के प्रयास से मिली सौगात :: गत दिनों भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने सुसनेर में डॉक्टरों की कमी को लेकर उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ल को मांग पत्र सौंपा था। इस पर उप मुख्यमंत्री ने स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति का आश्वासन दिया था और फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में विशेषज्ञों की अस्थायी तैनाती के निर्देश दिए थे।

उप मुख्यमंत्री ने की फोन पर चर्चा :: डॉक्टरों की तैनाती का आदेश जारी होने के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सुसनेर मंडल महामंत्री पवन शर्मा से फोन पर चर्चा कर जल्द ही स्थायी डॉक्टरों की नियुक्ति का आश्वासन दिया। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने उप मुख्यमंत्री और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

⏩ "जब जनप्रतिनिधि और मीडिया आए साथ, जनहित के मुद्दों पर बदलाव हुआ साफ!" :: 
क्षेत्र की जनता की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए जनप्रतिनिधि द्वारा दिए गए ज्ञापन और "जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल" की इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट के प्रभाव से सुसनेर सिविल अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टरों की सौगात मिली है। प्रशासन ने अब हर दिन एक-एक विशेषज्ञ डॉक्टर की तैनाती सुनिश्चित की है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। यह उदाहरण दर्शाता है कि जब जनप्रतिनिधि और मीडिया मिलकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हैं, तो बदलाव संभव होता है। "जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल" ने इस समस्या को तथ्यात्मक आंकड़ों और इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट के साथ उजागर किया, जिसके परिणामस्वरूप स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और त्वरित निर्णय लिया गया। ‌‌अगर इसी तरह अन्य विभागों में भी कमियों को उजागर किया जाए और प्रशासन को जवाबदेह बनाया जाए, तो कई समस्याओं का समाधान हो सकता है। चाहे शिक्षा हो, सड़कें हों, जल आपूर्ति हो या अन्य मूलभूत सुविधाएं—जिम्मेदार पत्रकारिता और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता से हर क्षेत्र में सुधार लाया जा सकता है ।

👉 गौरतलब है कि "जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल" ने 24 नवंबर 2024 को इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट "सिविल हॉस्पिटल या सिंबल अस्पताल?" शीर्षक से प्रमुखता से यह मुद्दा उठाया था। जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा। अब, इस समस्या के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं, जनमत जागरण न्यूज़ पोर्टल क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने में अपनी अहम भूमिका निभाता रहेगा।

हर दिन अलग-अलग विशेषज्ञों की सेवाएं :: सुसनेर अस्पताल में अब निम्नलिखित विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे:▪️सोमवार: डॉ. डी. एस. परमार (मेडिसिन विशेषज्ञ)▪️मंगलवार: डॉ. बी. बी. पाटीदार (स्त्री रोग विशेषज्ञ)▪️बुधवार: डॉ. कमल किशोर सागरिया (शिशु रोग विशेषज्ञ)▪️गुरुवार: डॉ. विजेंद्र चुरिहार (नेत्र चिकित्सक)▪️शुक्रवार: डॉ. विजय सागरिया (अस्थि रोग विशेषज्ञ)▪️शनिवार: डॉ. आर. एल. मालवीय (ईएनटी विशेषज्ञ – कान, नाक, गला)ये सभी डॉक्टर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक ओपीडी में मरीजों को सेवाएं देंगे।

क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल :: इस नई व्यवस्था से सुसनेर क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोग इसे एक बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही स्थायी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति और नए अस्पताल भवन का शुभारंभ भी होगा। यह निश्चित रूप से सुसनेर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।यह खबर वाकई सुसनेर क्षेत्र के लिए राहतभरी है। लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सिविल अस्पताल में अब विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलेंगी, जिससे मरीजों को काफी सहूलियत होगी।

👇 इससे जुड़ी ख़बरो के लिए लिंक को क्लिक ओर पढ़ें विस्तृत ई-खबर

क्या अब सुसनेर सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति होगी? उपमुख्यमंत्री द्वारा उच्च स्तर पर हुआ अहम निर्देश – जानिए कब मिलेगी राहत!

Expose : सिविल अस्पताल या ‘सिम्बल’ अस्पताल? डॉक्टरों की कमी ने खोली पोल..! , सुविधाएं हाईटेक, पर डॉक्टरों के बिना सब कुछ ‘वेस्ट’

Related Articles

error: Content is protected !!