सुसनेर नगर से बाहर निकलेगा फोरलेन, प्रस्तावित रूट और गांवों की सूची देखिए 💬 बायपास किस गांव से गुजरेगा? कौन सा क्षेत्र होगा प्रभावित? पूरी रिपोर्ट पढ़ें

📰 सुसनेर फोरलेन बायपास पर बड़ी अपडेट: 35 सर्वे नंबर अधिग्रहण की जद में, जमीनों के दामों में उबाल
जनमत जागरण @ सुसनेर। नगर से होकर गुजरने वाले फोरलेन को लेकर स्थिति अब स्पष्ट हो गई है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अनुसार यह फोरलेन नगर के भीतर से न निकलकर बायपास के रूप में पूर्वी ग्रामीण क्षेत्र से होकर गुजरेगा।
राजस्व विभाग ने अलायमेंट की अधिसूचना प्रक्रिया पूर्ण कर नोटिफिकेशन के लिए राजपत्र को भेज दिया है। अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद दावे-आपत्तियों का दौर चलेगा और अंतिम सर्वे के बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा।
🗺️ बायपास का प्रस्तावित मार्ग

बायपास शिवाय होटल (आगर रोड) से शुरू होकर पद्मावती होटल (सोयत रोड) के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 552G से जुड़ेगा। यह मार्ग कायरा, ढाबला-ढाबली, श्री आस्था स्कूल, राजबाग मैरिज गार्डन, जामुनिया, आमला नानकार और कड़िया गांवों से होकर गुजरेगा।
💥 जमीन बाजार में हलचल
बायपास की खबर से जमीनों के दामों में तेजी से उतार-चढ़ाव शुरू हो गया है। जिनकी जमीन अधिग्रहण की जद में है, वे चिंतित हैं, जबकि जिनकी जमीन बायपास के नजदीक है, वे भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साहित हैं।

📋 अधिग्रहण की जद में संभावित सर्वे नंबर
करीब 35 सर्वे नंबरों की निजी व शासकीय भूमि इस परियोजना के लिए अधिग्रहित हो सकती है। प्रमुख सर्वे नंबर हैं:
257, 247/2, 255/3, 244, 247/1, 255/1, 255/2, 249, 242/3, 231, 230, 243, 236, 241/1, 220, 204, 200, 18, 12 आदि।
🗨️ प्रशासन का बयान
“भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्धारित अलायमेंट की अधिसूचना प्रक्रिया पूरी कर नोटिफिकेशन भेजा जा चुका है। फोरलेन बायपास के रूप में निकलेगा और आगे की प्रक्रिया जारी है।”
– सर्वेश यादव, एसडीएम , सुसनेर

✍️ सार्थक दृष्टिकोण
फोरलेन बायपास: विकास की नई लकीर या ग्रामीणों के लिए चिंता की रेखा?
सुसनेर के लिए प्रस्तावित फोरलेन बायपास नगर के लिए एक बड़ी सौगात हो सकता है। इससे जहां नगर का यातायात सुगम होगा और प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं यह ग्रामीण क्षेत्रों में संभावनाओं के नए द्वार खोलेगा।
लेकिन यह तस्वीर पूरी तरह उजली नहीं है। जिनकी जमीनें अधिग्रहण की जद में हैं, उनके लिए यह योजना चिंता का कारण है। जरूरी है कि भू-अर्जन के दौरान मुआवजे और पुनर्वास की नीति इतनी पारदर्शी और न्यायपूर्ण हो कि विकास की यह लकीर सभी के लिए सार्थक बन सके।
📌 सुसनेर फोरलेन बायपास की तरह ही सोयतकलां में भी प्रस्तावित है एक नया बायपास। इसकी पूरी जानकारी, प्रस्तावित रूट और प्रभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट कल आपके जनमत जागरण पर।
📌 क्या सोयतकलां के बायपास से बदलेगा नगर का चेहरा? जानिए कल की विशेष रिपोर्ट में – नक्शा और सर्वे नंबरों के साथ।
📌 सुसनेर के बाद अब बारी सोयतकलां की! कल पढ़िए सोयतकलां बायपास की पूरी पड़ताल – कौन से गांव और जमीनें आएंगी रूट में।