जिले में आज 53 स्थानों पर होगा कोविड टीकाकरण
जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा
जिले में 19 अगस्त, गुरूवार को 53 स्थानों पर टीकाकरण किया जाएगा। इन केन्द्रों में 52 केन्द्रों पर कोविषील्ड एवं एक मात्र टीकाकरण केन्द्र नगर पालिका टाऊन हॉल में को-वैक्सीन का सेंकड डोज लगाया जाएगा।
गुरूवार को नगर पालिका टाऊन हॉल आगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कानड़, चांदनगांव, पंचायत भवन तनोड़िया, बालक प्राथमिक विद्यालय पिपलोनकलां, पंचायत भवन गुंदीकलां, लिंगोड़ा, सामगीमाना, सेमली, चिकली परमार, अहिरबर्डिया, रामपुर भुंडवास, बाजना, किषनपुरा, में टीकाकरण किया जाएगा।
बड़ौद विकास खण्ड में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ौद, सरस्वती षिषु विद्या मंदिर बड़ौद, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बीजानगरी, बरखेड़ा, महारूण्डी, भदवासा, असांध्या, टोंकडा मुंदपुरा, रलायती, जहांगीरपुरा, देवली आगर, रोहना, कचारिया में टीकाकरण किया जाएगा। सुसनेर विकास खण्ड में सुसनेर( 02 केन्द्र), सोयतकलां, आमला नानकार, किषनपुरा, गागरोनी, दुरियाखेड़ी, निपानिया, गुराडिया सोयत, पायली, बायरा, उमरिया में टीकाकरण किया जाएगा। नलखेड़ा विकास खण्ड में शासकीय हायर सेंकेडरी स्कूल नलखेड़ा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव, बेरछाखेड़ी, लालूखेड़ी, गुर्जरखेड़ी, गुराड़ियाखाती, पचलाना, जमुनी, काबुली, चांपाखेड़ा, लाडोन में टीकाकरण किया जाएगा।



