आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

एक लाख लार्वाभक्षी गम्भूसिया मछली तालाबों मे छोड़ी

जनमत जागरण न्यूज @ आगर मालवा

जिले में डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारी के नियंत्रण हेतु कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले के स्थाई एवं अस्थाई तालाबों पोखरो में एक लाख गम्भूसिया मछलियां मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एस. मालवीय के मार्गदर्शन में छोड़ी गई।
डेंगू महामारी से नियंत्रण हेतु डॉ. मालवीय के निर्देशन में जिला मलेरिया अधिकारी प्रेमलता डाबी द्वारा गम्भूसिया मछली एक लाख नग उपसंचालक मत्स्य विभाग उज्जैन से क्रय की गई । जिन्हें आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा आगर शहर के बड़ा तालाब में गम्भूसिया मछली छोड़ी गई व डॉ. मालवीय की उपस्थिति में 20-20 हजार गम्भूसिया मछली विकासखंड आगर कानड, बड़ोद, सुसनेर, को क्षेत्रों के पोखरो एवं तालाबों में छोड़ने हेतु जिला मुख्यालय से प्रदाय की गई ।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में अब तक कुल 88 डेंगू पाजिटिव मरीज निकले इनमे से 3 मरीज को जिला चिकित्सालय में उपचार ले रहे हैं। शेष सभी स्वस्थ हो गए हैं। मलेरिया डेंगू की रोकथाम हेतु एवं डेंगू का संक्रमण और ना बढ़े इसके लिए डॉ. मालवीय स्वयं डेंगू प्रभावित क्षेत्रो एवं वार्डो मे जाकर मॉनिटरिंग कर रहे है। जिससे की जिले की जनता को डेंगू महामारी से बचाया जा सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!