चम्बलमध्यप्रदेशमुरैना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अलग-अलग जिलों के बाढ़ पीड़ित लोगो से चर्चा की

जनमत जागरण न्यूज @मुरैना

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एक क्लिक करके भेजी गई राहत राशि के पश्चात् चंबल-ग्वालियर संभाग के जिलो के बाढ़ प्रभावित लोगो से वीड़ियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चर्चा की।  
    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ग्वालियर की डबरा तहसील निवासी श्री लाखन सिंह, शिवपुरी जिले के बरखेडी गांव के श्री संजय तोमर, दतिया जिले के कोटरा ग्राम के विक्रम सिंह, गुना जिले के बमौरी गांव के श्री राजू अहिरवार और अशोकनगर जिले के गौरा गांव से श्री असलम खान से चर्चा कर बाढ़ हुए नुकसान के संबंध में सभी महत्वपूर्ण जानकारी ली। सभी बाढ़ प्रभावितों ने मुख्यमंत्री को बाढ़ पीडितो के लिए तत्काल उठाये गये कदमों की तथा बाढ़ प्रभावित लोगो को दी गई आर्थिक सहायता की जानकारी दी। सभी ने सरकार द्वारा अभी तक उनकी की गई मदद की जानकारी से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया। पीडितों ने कहा कि आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुर्नवास के साथ-साथ 50-50 किलो गेहूं, आटा, दाल एवं सब्जियों की व्यवस्था की। कई स्थानों पर पानी से बचाव के लिए त्रिपाल सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराये। सभी ने मुख्यमंत्री जी को उनके द्वारा की गई मदद के लिए धन्यवाद दिया।
    मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावितों से चर्चा करते हुए कहा कि चिंता मत करना सरकार आपके साथ है। जिनके मकान बह गये है, नष्ट हुए है। उन्हे सरकार मकान बनवा कर देगी। जिनकी फसले नष्ट हुई है, उनका सर्वे करके उनकी मदद की जावेगी। जिनकी पशुहानि हुई है, उन्हे आर्थिक सहायता दी जा रही है। घबराने की बात नही है। मुख्यमंत्री हर बाढ़ पीडित के साथ है। सरकार हर संभव मदद के लिए तैयार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!