IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

महाविद्यालय का स्थापना दिवस मनाया

जनमत जागरण न्यूज़@ सुसनेर

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर की स्थापना पूर्व विधायक एवं मध्यप्रदेश राज्य परिवहन निगम के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राणा  नटवरसिंह के प्रयासों से पूर्व शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मोतीलाल वोरा के कार्यकाल में दिनांक 01सितंबर 1984 में हुई थी। उसी तारतम्य में प्रति वर्ष अनुसार महाविद्यालय परिवार द्वारा बुधवार दिनांक 01सितंबर 2021 को स्थापना दिवस मनाया गया। लेखपाल कैलाशचन्द्र सोलंकी ने माँ शारदा का पूजन  किया। प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता द्वारा स्वामी विवेकानंद के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जी. सी. गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि हम सभी अपने-अपने कर्तव्य का पालन पूर्ण लगन ओर निष्ठा के साथ करें। जिससे हम इस महाविद्यालय को उच्च स्तर तक पहुँचा सके। जिले के साथ विश्व विद्यालय एवं प्रदेश स्तर तक स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय अपनी पहचान बना सके। तत्पश्चात प्राचार्य के साथ प्राध्यापक डॉ.आर. व्ही. गुप्ता एवं स्टॉफ सदस्यों द्वारा महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। उक्त कार्यक्रम में नैक प्रभारी आदिश कुमार जैन, ग्रंथापाल अंजोरिया, सहायक प्राध्यापक आकांक्षा श्रीवास्तव, आरती नागर, डॉ. वीरेंद्र खरे, डॉ. कमल जटिया, राजकमल नर्गेश, श्रद्धा पांडे. सीमा मुवेल, काशीराम प्रजापति, अनिल रजक, समद खान, नीरज भावसार, हुकुम जाटव, अनिल चौहान, गणेश सोनी उपस्थित रहे।उक्त जानकारी सहायक प्राध्यापक एवं रासेयो प्रभारी रमेश जमरा ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *