मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में बैखोफ बदमाश – दबंगों ने किया एसिड अटैक, युवती की दोनों आंखें झुलसी

दिखाई देना बंद, हालत गंभीर, चित्रकूट अस्पताल में चल रहा इलाज

आरोपियों को शक था- परिवार की महिला के भागने में छात्रा ने मदद की

जनमत जागरण न्यूज @ पन्ना

सलेहा थाना के सगरा गांव में बेहद जघन्य और क्रूर मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाशों ने 12वीं की छात्रा की दोनों आंखों में एसिड डाल दिया और अपने हाथों से उसकी आंखें मसल दीं। छात्रा की उम्र 20 साल है। उसकी हालत गंभीर है। उसे दिखाई देना बंद हो गया है। गंभीर हालत में उसे चित्रकूट रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनके परिवार की महिला को भगाने में इस लड़की ने मदद की है।
आरोपी अब भी फरार
प्रशासन ने पीड़ित को 10 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है। एसपी मीणा ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
उन्होंने एसिड डालकर मेरी आंखे मसल दी, मैं दर्द से तड़पते हुए खेत में इधर-उधर भागती रही
बचपन में ही माता-पिता नहीं रहे, चाचा-चाची ने की परवरिश : छात्रा ने बताया कि जब वह छोटी थी, तभी उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद चाचा-चाची ने हम दोनों भाई-बहन का पालन-पोषण किया। गुड़िया ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपियों के घर से कोई महिला बिना बताए कहीं चली गई है। आरोपियों को शक था कि उसे भगाने में मेरा हाथ है। इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
मैं अपने भाई के साथ मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घर पर थी। इसी दौरान पड़ोसी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए। दोनों ने मुझसे कहा- कुछ बात करना है, बाहर चलो। मैं भाई के साथ बाहर गई तो दोनों हमें अपने खेत ले गए। वहां उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी की। विरोध करने पर भाई और मेरे साथ मारपीट की। इसी दौरान सुम्मी ने मुझे पकड़कर जबरदस्ती मेरी आंखों में एसिड डाल दिया। इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। मैं दर्द से तड़पती रही। मैं शोर मचाते हुए मदद के लिए खेत में ही इधर-उधर भागती रही। आरोपी मेरे भाई को अपने साथ पकड़कर ले गए। शोर सुनकर गांव के कुछ लोग मेरे पास आए और मुझे अस्पताल भिजवाकर पुलिस को सूचना दी।

– जैसा जिला अस्पताल में भर्ती पीड़िता ने बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!