आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

शासकीय हाईस्कूल बराई जिले में रहा द्वितीय स्थान पर

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

जैव विविधता क्वीज प्रतियोगिता में शासकीय हाईस्कूल बराई की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया! 5 अक्टूबर 2021 को आगरा मालवा जिले में जैव विविधता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिले के हाईस्कूल एवं हायरसेकण्डरी विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया! शासकीय हाईस्कूल बराई की टीम( रौनक दांगी, सुमन दांगी कक्षा 10 वीं , टीना दांगी कक्षा 9 वीं)ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया! विज्ञान शिक्षक श्री दीपक कुमार जाटव के मार्गदर्शन में छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त कर शासकीय हाईस्कूल बराई को जिले में गौरवान्वित किया! ग्रामवासियों द्वारा शिक्षक श्री जाटव व तीनों प्रतिभागियों को बधाई शुभकामनाएँ प्रदान की जिसमें मुख्य रूप से दुर्गा लाल दांगी सरपंच प्रतिनिधि, रोशन सिंह दांगी उप सरपंच, रमेश दांगी भारतीय किसान संघ प्रान्तीय महामंत्री, राजेश दांगी,श्रीलाल दांगी, रमेश सोनी, रमेश सेन, मनोहर लाल दांगी, विष्णु प्रसाद दांगी, श्रीलाल दांगी, विद्यालय परिवार से जगदीश चन्द दांगी ( प्रभारी प्राचार्य) , कैलाश चन्द दांगी, मुकेश कुमार शर्मा, सीताराम दांगी, राजकुमार माली, श्याम सुंदर शर्मा, दुर्गा शंकर मेढ़ा, लालचंद जांगड़े, ईस्हाक मंसूरी, श्रीमती ललता शर्मा, राजकुमार सिंह सोनगरा, दीपक कारपेंटर आदि के द्वारा शुभकामनाएँ प्रदान की गई! जिलाधीश महोदय द्वारा 7 अक्टूबर को तीनों छात्राओं को कलेक्टर सभा गृह में प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!