आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

नवरात्रि के प्रथम दिन ….पांडवकालिन बगलामुखी मंदिर पर उमड़ी भक्तो की आस्था 

15 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

माता रानी को लगाया 56 भोग 

जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन ही पांडवकालीन माँ बगलामुखी मंदिर पर दर्शन करने वाले भक्तो का तांता लगना प्रारम्भ हो गया। मंगला आरती के साथ माँ की शक्ति,आराधना व भक्ति के महापर्व का आगाज हुआ। सुबह से मंदिर में दर्शनार्थियों की कतारें लगना प्रांरभ हो गई थी हर कोई माता रानी की एक झलक पाने को आतुर थे ओर प्रथम दिन 15 हजार से अधिक भक्तों द्वारा मातारानी के यहां शीश नवाकर मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 गुरुवार को शारदीय नवरात्रि महापर्व प्रारम्भ हुआ। विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर पर मंगला आरती के पश्चयात घट स्थापना की गई। प्रथम दिन माता रानी का स्वर्ण श्रृंगार कर पीली चूनर ओढाई गई थी जिसमे माता रानी के आलौकिक दर्शन हो रहे थे।सम्पूर्ण गर्भगृह को फूलों से सजाया गया था।

घट स्थापना के साथ ही दर्शनार्थ भक्तों की कतारें लगना प्रारम्भ हो गई थी जोकि सूरज चढने के साथ ही बढती जा रही थी। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भक्तों की आस्था उमड़ रही हो।

विधायक राणा विक्रम सिंह ने किया मां बगलामुखी के दर्शन


नवरात्रि के प्रथम दिन क्षेत्र के विधायक राणा विक्रम सिंह मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे मां मां बगलामुखी के दर्शन किए व प्रदेश एवं क्षेत्र में खुशहाली की की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मंदिर प्रबन्ध समिति द्वारा सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व के दौरान भक्तों का गर्भगृह में प्रवेश निषेध कर सोलह खंबो के पांडाल में से दर्शन की अनुमति प्रदान की गई है।

    –माता रानी को लगाया 56 भोग-  

शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार को पीताम्बरा सेवा समिति के द्वारा माता रानी को 56 भोग लगाया गया।

प्रति नवरात्रि में भंडारे का आयोजन करने वाली पीताम्बरा सेवा समिति द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुवे इस बार भी भंडारे का आयोजन नही किया जा रहा है। लेकिन वर्षो की परंपरा का निर्वहन करते हुवे गुरुवार प्रातः 9.30 बजे समिति सदस्य व भक्तगण ढ़ोल-धमाकों के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए हाथों में 56 तरह के विविध पकवान लेकर भंडारा स्थल से माता के दरबार मे पहुंचे।जहाँ भक्तों द्वारा गरबा कर माता रानी की भक्ति की गई। माता के जयकारों की गूंज के साथ सदस्यों द्वारा मातारानी को 56 भोग लगाकर माँ को चूनर समर्पित की गई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया वैक्सिनेशन सेंटर-

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ बगलामुखी के दर्शनार्थ पहुंचने वाले भक्तों के लिए मंदिर के बाहर कोरोना रोधी टीकाकरण हेतु वैक्सिनेशन सेंटर भी बनाया गया है। जहाँ नवरात्रि के पहले दिन से ही टीके लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है। सेंटर पर कई भक्तों द्वारा टीकाकरण भी करवाया गया। वैक्सीनेशन केंद्र का क्षेत्रीय विधायक राणा विक्रम सिंह द्वारा निरीक्षण किया गया। बीएमओ विजय यादव ने बताया कि बाहर से आने वाले दर्शनार्थी कोरोनारोधी टीका लगवाना चाहते हैं वह अपना आधार कार्ड वैक्सीनेशन केंद्र पर ले जाकर टीका लगवा सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!