IMG-20260815-WA0013
previous arrow
next arrow
मध्यप्रदेशशाजापुर

लाड़ली लक्ष्मी वरदान है जिससे हर बेटी भरेगी उड़ान-न्यायाधीश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को दी कानून की जानकारी

जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर

लोगों को उनके अधिकार और कानून की जानकारी हो, इसके लिए आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जिला न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार श्रीवास्तव के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को ग्राम मालीखेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण एवं न्यायाधीश राजेन्द्र देवड़ा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं शासन द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं से अवगत कराया। इस मौके पर उन्होने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य पंक्ति में खडे हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है। उन्होने कहा क जागरूकता गतिविधियों के परिपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैरालीगल वालेंटियर्स की टीम तैयार की गई तैयार की गई। टीम द्वारा प्रातिदिन 30 से 35 गांवों में जाकर ग्रामवासियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कानून के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों, ग्राम पंचायत के ग्रामीणों के बीच जाकर डोर-टू-डोर संपर्क किया जा रहा। साथ ही ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को भी सुनकर उक्त समस्याओं के निदान हेतु आवश्यक सलाह प्रदान की जा रही है। मालखेड़ी में आयोजित शिविर में न्यायाधीश ने कहा कि बेटियां शिक्षित होंगी तो समाज आगे बढ़ेगा। उन्होने कहा कि सरकार की लाड़ली लक्ष्मी योजना से हर बेटी सफलता की उड़ान भरेगी। उन्होने ग्रामीणों से कहा कि गांव के विकास में योगदान दें और गांव में जो विकास के काम हो रहे हैं और कितना पैसा किस योजना में खर्च हुआ उसकी जानकारी सूचना के अधिकार से लेकर भ्रष्टाचार को रोककर गांव तथा राष्ट्र के विकास में सहयोगी बनें। शिविर में नि:शुल्क विधिक सहायता योजना, मप्र अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना, वृद्धों के भरण पोषण कानून, पुलिस एवं अपराध संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों को नशा एवं व्यवसनों से दूर रहने की सलाह देते हुए का कि नशा और व्यसन ही असली विवाद की जड़ है। यदि आप इनसे दूर रहेंगे तो आधे से ज्यादा विवाद स्वत: ही समाप्त हो जाएंगे।
लाड़ली लक्ष्मी योजना की दी जानकारी


शिविर के दौरान न्यायाधीश सुश्री रूपम तोमर ने लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी दी। उन्होने कहा कि जिस परिवार में दो बहनें या एक भाई, बहन है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होने बताया कि इस योजना में जन्म के समय 2000 रुपए, संपूर्ण टीकाकरण होने पर 1000 रुपए, प्रथम कक्षा में प्रवेश लेने पर 2000 रुपए, छठी कक्षा में प्रवेश 2000 रुपए, नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने पर 3000 रुपए और इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने व स्नातक डिग्री कम से कम दो वार्षिय डिप्लोमा में प्रवेश पर 5000 रुपए की धनराशि लाभार्थी को दी जाती है। साथ ही बालिका के 18 साल पूरे होने पर उसके विवाह पर 1 लाख रुपए की सहायता शासन द्वारा दिए जाने का प्रावधान है। कार्यक्रम के दौरान चाईल्ड लाईन के देवेन्द्र गोठी ने इमरजेन्सी नि:शुल्क नंबर 1098 के बारे में विस्तार से बताया। गोठी ने बताया कि चाइल्ड लाईन नंबर कहीं से और किसी भी मोबाईल से लगाया जा सकता है। 24 घंटे संचालित होने होने वाली ये इमरजेन्सी फोन लाईन पूरे देश में कार्य कर रही है। चाईल्ड लाइन कन्ट्रोल पर जानकारी देने वाले की सारी जानकारी गुप्त रखी जाती है। इस अवसर पर सरपंच गोकलसिंह, ग्राम पंचायत सचिव कैलाशचन्द्र गोठी, पैनल अधिवक्ता सईद पठान, पैरालीगल वालेंटियर सावेद पठान सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!