उज्जैनमध्यप्रदेशशाजापुर

मिलावट की रोकथाम को लेकर लिए नमूने

जनमत जागरण न्यूज @ शाजापुर

मिलावटी खाद्यान की रोकथाम को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में निरंतर कार्रवार्ई की जा रही है।  इसीके चलते  विभाग द्वारा राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ सोमवार को अलग-अलग क्षेत्रों में कार्र्रवाई कर नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके काम्बले ने बताया कि मोमन बड़ोदिया में कार्रवार्ई करते हुए बिकानेर मिष्ठान से बर्फी, दरबार रेस्टोरेंट से सेंव, फेमस रेस्टोरेंट से कचोरी का सैंपल लिया गया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएस खत्री ने अकोदिया के महादेव चाट से मेदा, शिवशक्ति रेस्टोरेंट से बेसन आदि का सैंपल जांच हेतु लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!