आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

नगर के नेताओं की राजनीतिक षडयंत्र के चलते गरीबों के आशियानों पर लगे साढ़े साती शनि

आवास योजना से नियम विरुद्ध वंचित किए गए पीड़ित परिवारों ने किया धरना प्रदर्शन

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां

नगर में प्रधान मंत्री आवास योजना को लेकर इतना बवाल मचा हुआ है कि थमने का नाम नही ले रहा है सूत्रों का कहना है कि वतर्मान475 वाली सूची में जिन लोगों को नियम विरुद्ध अपात्र घोषित किया गया था। उन्होंने पिछले कुछ दिनों से नगर में सत्ताधारी नेताओं द्वारा आवास योजना को लेकर परिषद में आये दिन धरना प्रदर्शन करने में लगे हुए थे उन सत्ताधारी नेताओं एव जांच दल पर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगाए । पीड़ित परिवारों द्वारा शासन प्रशासन से अपनी मांगे मंगवाने को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे नगर परिषद में टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन मोन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ज्ञात हो कि पिछले गुरुवार दोपहर एक बजे नगर परिषद में पीएम आवास की सूची से पात्र हितग्राहियों को नियम विरुद्ध अपात्र किया गया था। ऐसे योजना से वंचित पीड़ित, अपात्र हितग्राही परिवार सैकड़ो की संख्या में एकत्रित हो कर अपने हक का न्याय मांगने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी बाबू सिंह राजपूत एवं नायब तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया गया था। ज्ञापन में बताया गया था कि नियम विरुद्ध अपात्र होने वाले सभी हितग्राही को कलेक्टर एवं शासन के द्वारा सभी हितग्राहियों को पात्र करके तीन साल पूर्व ही पात्र किया गया था जिसकी राशि 7 सिक्तम्बर 2021 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा डाली जा चुकी है जिसको कुछ नेताओं द्वारा अपने निजी स्वार्थ के कारण लिस्ट को केंसिल करा दिया गया हम चाहते है कि पूर्व में जिन हितग्राहियों को मध्यप्रदेश शासन की ई. डब्ल्यू.एस. नियम निर्देशों के तहत आवास स्वीकृत हुए है ओर जो आवास बनकर तैयार हुए हैं इसी आधार पर हम सभी हितग्राहियों को पात्र करने की कृपा करें। वर्तमान में 475 आवास में से जो भी अपात्र हुए हैं, जिनकी समस्या का समाधान नहीं हो जाता तब तक किसी भी आवास की राशि नही डाली जाए। वही पीड़ित परिवारों ने धरना प्रदर्शन को लेकर भी शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया था, जो इस प्रकार है। नियम विरुद्ध अपात्र घोषित किये गए गरीब परिवारों को आवास की राशि नहीं डाली गई तो हम सभी हितग्राही धरना प्रदर्शन व उग्र आंदोलन करेंगे, साथ ही अगर हम सभी अपात्र हितग्राहियों को पात्र करके राशि नहीं डाली जाती है तो हम दिनांक 25/10/ 2021 धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करेंगे जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
इसके बावजूद जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। ओर आज आवास से पीड़ित परिवार धरना प्रदर्शन तक आ बैठे।

इनका कहना– कुछ राजनीतिक नेताओं द्वारा अपने राजनीतिक छवि चमकाने के लिए 475 की डीपीआर की सूची का पुनः जांच के आदेश दिलवा कर हम गरीब परिवार को अपात्र किया गया – चंद्रशेखर कुशवाह वार्ड क्रमांक 4

भाजपा मंडल के नेताओं द्वारा पात्र हितग्राहियों की सूची की दोबारा जांच करवा कर हम पात्र हितग्राहियों को अपात्र किया गया जब तक हमें पात्र नहीं किया जाता हम अनिश्चितकालीन मौन धरना करेंगे और उसके बाद भूख हड़ताल -भेरू लाल कुशवाह वार्ड क्रमांक 4

नगर परिषद के कर्मचारियों के एक घर में एक ही परिवार मैं 2 से 3 आवास हो गए और बिना पट्टे एवं बिना जांच किए उनके आवास हो गए और हमको अपात्र कर दिया गया इसलिए हम मौन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। और हमें भी प्रधानमंत्री आवास योजना ईडब्ल्यूएस नियम के अंतर्गत पात्र किया जाए ! मुकेश भावसार वार्ड क्रमांक 3

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!