मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा आजादी के 75वे अमृत महोत्सव अभियान के तहत दो करोड़ों छप्पन लाख के ऋण स्वीकृत
क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर 102 हितग्राहियों को ऋण राशि स्वीकृति पत्र प्रदान किए
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कला
मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष में मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक सुसनेर के द्वारा तहसील अंतर्गत कार्यरत मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, एक्सिस बैंक के के साथ अन्य बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत 102 हितग्राहियों को ऋण राशि दो करोड़ छप्पन लाख की स्वीकृति प्रदान कर ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गये ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्षा सुनीता पाटीदार ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुविभागीय अधिकारी सोहन कनाश, विशेष अतिथि जिला परियोजना अधिकारी एस०कुमार, अतिथि एलडीएम एस० कटारा, जगदीश भैरवे मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुसनेर, मध्य प्रदेश के ग्रामीण बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक श्री रजनीश कुमार सक्सेना मंचासीन थे।
सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
मंचासीन अतिथियों ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा क्रेडिट आउट रीच अभियान के तहत भारत शासन एवं बैंक की महत्वपूर्ण योजनाओं में ऋण प्रकरण की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। भारत प्रत्येक व्यक्ति आत्मनिर्भर बने व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा होकर आर्थिक विकास कर सकें। आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वर्ष कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के तहत 102 हितग्राहियों को 2 करोड़ 56 लाख ऋण राशि स्वीकृति कर स्वीकृति पत्र मंचासीन अतिथियों द्वारा हितग्राहियों को प्रदान किए गये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक अजीत कुमार पोखरना, बैंक आफ इंडिया शाखा प्रबंधक रोशन शर्मा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक सुसनेर शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार मीणा मोडी शाखा प्रबंधक राजीव प्रसाद शर्मा सोयतकलां शाखा प्रबंधक निरंजन मीणा के साथ अन्य बैंक के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजनीश कुमार सक्सेना के साथ मयंक शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजीव प्रसाद शर्मा द्वारा व्यक्त किया गया।



