कंजर डेरो पर दबिश देकर सोयत पुलिस ने किये दो बाइक चोर गिरफ्तार
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
सोयत नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर द्वारा लगातार टीमें गठित कर कंजर डेरो पर दबिश दी जा रही है। इसी के चलते नगर में चोरी की घटनाओं पर पुलिस काफी रोक लगा पाई है। मंगलवार को भी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा समिप राजस्थान के बकानी के कंजर डेरो पर दबिश दी जहां पुलिस ने भवरलाल पिता मांगीलाल उम्र 24 वर्ष निवासी देवनगर बकानी व रामबाबू पिता किशनलाल देवनगर बकानी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जहां आरोपियों से पुलिस ने कड़ी पूछताछ में समीप ग्राम डोंगरगांव से बाइक क्रमांक एमपी 70 ma 2709 दिनांक 28 -10- 2021 को गोवर्धन गौशाला के सामने से चोरी करना कबूल किया। जिसकि चोरी की रिपोर्ट दीपक पिता मोहनलाल के नाम सेे 26-11-2021 को फरियाादी द्वारा थाने पर दर्ज करवाई थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के कब्जे से बाइक बरामद कर आरोपी को सुसनेर न्यायालय में पेश किया ।जहां से न्यायालय द्वाराा दोनों को जेल भेज दिया ।बाइक चोरो को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर, उप निरीक्षक दिलीप कटारा ,आरक्षक ऋतुराज सोलंकी, रामचंद्र दांगी ,बनवारी लाल वर्मा ,विश्वनाथ सिंह झाला आदि का सहयोग रहा।



