आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

एसपी श्री सगर ने हाई स्कूल रोझानी में विद्यार्थियों के टीकाकरण का लिया जायजा

जनमत जागरण न्यूज @ आगरमालवा

पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर ने सोमवार को हाई स्कूल रोझानी में 15 से 18 वर्ष की आयुवर्ग के विद्यार्थियों के टीकाकरण का जायजा लिया। एसपी ने स्कूल के उक्त आयुवर्ग के बच्चों को टीकाकरण हेतु प्रोत्साहित किया तथा कोविड-19 से पूरी सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया।
संस्था के प्राचार्य ने बताया कि हाई स्कूल रोझानी में 15 से 18 वर्ष की आयु के कुल 123 बच्चे दर्ज है। इन सभी बच्चों को को-वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया जा चुका है। स्कूल के टीकाकरण केन्द्र पर कुल 156 बच्चों को टीके लगाए गए है। जिसमें 86 बालक एवं 70 बालिकाओं को टीके लगाए गए है।
इस अवसर पर प्राचार्य श्री एम.एल.जांगड़े, नोडल अधिकारी महाप्रबंधक उद्योग आरके दुबे, अतिथि श्री ओम मालवीय, प्रधानाध्यापक श्री प्रभात उपाध्याय व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। आभार संस्था के प्रकाश सिह चौहान द्वारा माना गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!