छात्र-छात्राओं ने उत्साहित होकर करवाया टीकाकरण
15 से 18 वर्ष आयु वर्ग वाले छात्र-छात्राओं का टीकाकरण अभियान शत प्रतिशत

जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
कोरोना की तीसरी लहर के रूप में ओमीक्रोन की पहचान हुई है कोरोना के रुप ओमिक्रोन के आंकड़ों में दिन-प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है वही प्रशासनिक अधिकारियों ने 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग वाले जनमानस को शत-प्रतिशत टीकाकरण आगर मालवा जिले में करवा दिया गया। 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग वाले छात्र-छात्राओं के टीकाकरण के लिए अभियान जोर शोर से चलाते हुए टीकाकरण करवाया जा रहा हैं।
पहले शासकीय निजी –
आगर मालवा जिला कलेक्टर श्री अवधेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत सीईओ डीएस रणदा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएस मालवीय, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर के साथ अन्य विभागों के जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग वाले छात्र-छात्राओं के लिए टीकाकरण हेतु विधि विधान के अनुसार पूजन अर्चन कर 3 जनवरी से अभियान प्रारंभ किया गया, 3 जनवरी को जिले के अंतर्गत शासकीय विद्यालय में अध्ययनरत 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु टीकाकरण लगवाया गया वही 5 जनवरी बुधवार को निजी विद्यालय में अध्ययनरत 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राओं को टीकाकरण करवाया गया विद्यालय से जानकारी एकत्रित कर शाला त्यागी बच्चों को भी टीकाकरण करवाया जा रहा है। वही सोयत कला नगर के कालिदास विद्या निकेतन स्कूल, विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल , महाराणा प्रताप स्कूल , जिज्ञासा पब्लिक स्कूल ,सरस्वती विद्या मंदिर, सैंट कबीर स्कूल, द यूनिक पब्लिक स्कूल व अन्य प्राइवेट संस्थान में टीकाकरण का कार्यक्रम हुआ
छात्र-छात्राओं में उत्साह–

जहां कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासनिक अधिकारी उत्साह के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं तो वही टीकाकरण कार्यक्रम में 15 से 18 वर्ष के छात्र छात्राएं बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं एवं सहर्ष टीका लगवा रहे हैं एवं आमजन को भी टीकाकरण हेतु जागरूक करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य लाभ के कर्मचारियों का भी टीकाकरण केंद्रों पर स्वागत सम्मान किया जा रहा है।



