राजस्थान

डीआईजी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण , जांची व्यवस्थाएं

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

उप महानिरीक्षक कारागार रेंज उदयपुर ने बुधवार को जिला कारागार झालावाड़ का निरीक्षण किया । उन्होंने सबसे पहले जिला कारागार का बारिकी से निरीक्षण किया। जेल में कोरोना से बचाव के इंतजामों की जांच पड़ताल की। बंदियों से बातचीत कर बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साफ सफाई की व्यवस्था देखी। इसके साथ ही अफसरों के साथ बैठक की।

कैलाश त्रिवेदी उप महानिरीक्षक कारागार रेंज उदयपुर के द्वारा कारागृह ,आवास गृह , प्रहरी लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया । जेल अधीक्षक के साथ समस्त वार्डों, बेरको , जेल लंगर का सघन निरीक्षण किया । भोजन की गुणवत्ता उत्तम पाई जाने पर संतुष्टि जाहिर की गई । जेल में साफ-सफाई व वृक्षारोपण की स्थिति उत्तम पाई गई । बंदियों से उपमहानिरीक्षक ने वार्तालाप किया । बंदियों ने नियमित पेशी पर ना जाने की समस्या बताई । कारागृह ,आवास गृह, प्रहरी लाइन में साफ-सफाई एवं कोरोना बचाव के उपाय समुचित मिलने पर संतोष जाहिर किया गया । कोरोना से बचाव के इंतजाम जांचे। निरीक्षण के दौरान श्री वैभव भारद्वाज जेल अधीक्षक , श्री मोहनलाल मीणा कारापाल, श्री रूपसिंह उपकारापाल एवं कारागृह स्टाफ मौजूद रहे । जेल अधीक्षक वैभव भारद्वाज ने बताया कि जेल ही स्थिति से डीआईजी संतुष्ट नजर आए।

कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें

डीआईजी कैलाश त्रिवेदी ने कोविड-19 महामारी के संबंध में भारत सरकार एवं शासन की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए आपस में दो गज की दूरी एवं मास्क का प्रयोग आवश्यक रूप से किए जाने एवं समय-समय पर साबुन से हाथ धोने के बारे में बताया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!