राजस्थान

उप शासन सचिव ने किया जिला कारागृह का निरीक्षण

जनमत जागरण न्यूज़ @ झालावाड़

जिला कारागृह झालावाड़ में गुरुवार को भवानी शंकर वरिष्ठ उप शासन सचिव राजस्थान सरकार के द्वारा कारागृह का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल की व्यवस्थाएं ठीक पाई गई , जेल की साफ-सफाई की व्यवस्था उत्तम पाई गई । भवानी शंकर वरिष्ठ उप शासन सचिव राजस्थान सरकार के द्वारा ने जेल लंगर प्रत्येक वार्ड एवं बैरक का निरीक्षण किया । बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया । बंदियों से वरिष्ठ शासन सचिव ने बात की बंदियों ने नियमित पेशी पर ना जाने की समस्या बताई , इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की समस्या नहीं बताई , निरीक्षण के दौरान श्री वैभव भारद्वाज जेल अधीक्षक, श्री मोहनलाल मीणा का कारापाल , श्री रूप सिंह उपकारापाल , श्री ब्रजमोहन बैरवा , श्री मुबारिक हुसैन एवं विमल जैन गैर सरकारी सदस्य एवं कारागृह स्टाफ मौजूद रहे ।


गुरुवार को भवानी शंकर वरिष्ठ उप शासन सचिव राजस्थान सरकार के द्वारा कारागृह का निरीक्षण करते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!