आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

भागवत कथा की पूर्णाहुति में उमड़ी आस्था

जनमत जागरण न्यूज@ नलखेड़ा

विगत 7 दिवस से नलखेड़ा में चल रही भागवत कथा का विश्राम पूर्णाहूति के साथ हुआ। भागवत कथा के अंतिम दिवस उपस्थित श्रद्धालुओं को पंडित चतुर्वेदी ने कहा कि पैसों का कभी भी घमंड मत करना। इस संसार में अनेक करोड़पति, अरबपति पड़े हुए हैं जिनके कई ऐसे है, जिन्हें नाम मात्र पैसे का घमंड नहीं है, आपने कहा कि धनवान तो कई इंसान हैं लेकिन धनवान इंसान अपने पास अधिक धन होने के पश्चात भी चरित्र एवं ईमान की कमी से कंगाल ही है संसार में जिस इंसान के पास ईमान एवं चरित्र की दौलत है वही सबसे बड़ा धनवान है।
कथा के दौरान कृष्ण सुदामा की मैत्री का वर्णन किया गया इस दौरान पूर्णाहूति, महाआरती प्रसाद वितरण और पंडित चतुर्वेदी का सम्मान किया गया।
शोभायात्रा निकली
कथा समापन के बाद भागवत कथा की शोभायात्रा बैंड बाजों के साथ निकली जो कथा स्थल से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई चौक बाजार स्थित अतिप्रचान श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर का जुलुस का समापन हुआ जुलुस से पूर्व कथा स्थल पर महाप्रसादी का वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!