“युवा मैराथन” 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर युवा मोर्चा सोयत कला की बैठक संपन्न सोयत कला
जनमत जागरण न्यूज़@ नलखेड़ा
भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सोयत कला की बैठक रविवार शाम 4:00 बजे रेस्ट हाउस सोयत कला पर रखी गई! बैठक में बैठक प्रभारी युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेश बैरागी द्वारा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के प्रदेश आह्वान पर प्रतिवर्ष अनुसार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस “युवा मैराथन” के रूप में युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रवेश जी गुप्ता के नेतृत्व में जिला स्तर पर आगर मालवा मैं मनाना है इस हेतु सोयत कला मंडल से अधिक से अधिक संख्या में युवा साथी आगर पहुंचे! युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन राठौर द्वारा मंडल की कार्य योजना पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई! बैठक में युवा मोर्चा जिला मंत्री राजेश बैरागी ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन राठौर ,पुष्पेंद्र सिंह चौहान, हर्षदीप भावसार, लालचंद राठौर, भेरू लाल कुशवाह ,दीपक शर्मा, कान्हा जैन, जीतू पांचाल ,गोविंद कारपेंटर ,विराट सोनी ,प्रथम लाला भावसार ,अनूप सिंह चौहान, शांति लाल जाटव के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे! बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप दांगी ने किया एवं आभार शुभम कुमरावत ने माना ।



