आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

हाट बाजार में नही दिख रही सावधानी, संक्रमित मामलों के बीच लोग कर रहे लापरवाही

नगर में मिला कोरोना पॉजीटिव, तीसरी लहर में संक्रमितो का जिले में आकड़ा पहूँचा 60 के पार


जनमत जागरण न्यूज @ नलखेड़ा

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले दिन-ब-दिन तेजी से बढ़ते ही जा रहे है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बावजूद नगर में लोग लापरवाह बने हुए हैं। नलखेड़ा के बाजारों में भीड़ देखकर लगता ही नहीं है कि कोरोना संक्रमण के मामले में लोग सचेत है। बीच में कोरोना के मामलों में कुछ दिन बढ़ोत्तरी नहीं हुई तो लोग बिल्कुल लापरवाह हो गए हैं। नगर में कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने लगे है भले ही सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नही लगाने जुलुस, सभा, आदि न करने के दिशा निर्देश दिये गये है, परंतु नगर में शनिवार को साप्ताहिक हाट बाजार में देखने को मिला कि भीड़ उमड़ रही है। सब्जी मार्केट में व अन्य दुकानों पर लोगो न तो मास्क लगा रखा है, और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे है। वैसे तो ज्यादातर लोग मास्क लगाते नहीं है। जो लोग पुलिस या चालान के डर ले मास्क लगाते भी हैं वो गलत तरीके से लगाते हैं। उनके मास्क नाक के नीचे रहते हैं या किसी किसी के मास्क तो गले में फंसे होते हैं। इनसे संक्रमण से किसी प्रकार सुरक्षा नहीं हो सकती है।
नगर के बाजारों में हो रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन को सख्ती अपनानी चाहिए। पिछले साल इन्हीं दिनों लोगों की लापरवाही के कारण बाद में कोरोना विस्फोट जैसी स्थिति हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!