आगर मालवाउज्जैनमध्यप्रदेश

सोयत माचलपुर मार्ग पर सड़क हादसा एक युवती की मौत

जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयत कलां
रविवार दोपहर सोयत माचलपुर मार्ग कंठाल कालीसिंध पुलिया के बीच एक अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रही एक युवती को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि बुलबुल पिता बजरंग कुशवाह उम्र 18 वर्ष निवासी सोयत खेत पर कार्य करने के लिए गयी थी दोपहर मे सडक पार दूसरे खेत पर भोजन कर सड़क पार कर वापस आ रही थी तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी । पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया है । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ० अखिलेश सोनी डॉ० उमेश पाटीदार ने मृतिका के शव का पीएम किया। पुलिस ने पीएम पश्चात शव परिजनों के सुपुर्द किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!