मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों को वितरण किए गए 2022 के नवीन परिचय पत्र
पत्रकार संगठित रहेगा तो ही सुरक्षित रहेगा- जिलाध्यक्ष श्री गुर्जर
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां
वर्तमान समय में पत्रकारिता करना पत्रकार के लिए बहुत कठिन हो गया है पत्रकार किसी बिंदु या ऐसे विषय पर लिखता है जिससे अवैध कारोबारियों के साथ भ्रष्टाचारियों की मोटी कमाई मारी जाती है तो वह सभी प्रकार से पत्रकार को प्रताड़ित करना प्रारंभ कर देते हैं।
तब मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ पत्रकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहता है एवं उनकी यथासंभव मदद करता है उक्त बात मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के अल्प प्रवास के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने आगे कहा जो पत्रकार संगठन से नहीं जुड़ते उन्हें कहीं न कहीं नुकसान का सामना करना पड़ता है एवं जब संगठन उनकी मदद करता है तब उन्हें संगठन का महत्व भी पता चलता है। प्रवास के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक नहार ब्लॉक अध्यक्ष सुसनेर मांगीलाल सोनी जिला कार्यकारिणी सदस्य आशिक मंसूरी उपस्थित थे।
नवीन परिचय पत्र वितरित-
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ सोयतकलां ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पिड़ावा चौराहा स्थित युवराज सिंह चौहान के प्रतिष्ठान पर पत्रकार साथी एकत्रित हुए पत्रकार साथियों को 2022 के नवीन सदस्यता परिचय पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक नाहर जिला कार्यकारिणी सदस्य आशिक मंसूरी जिला सचिव युवराज सिंह चौहान जिला कार्यकारिणी सदस्य मिथलेश भावसार, सोयत ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राठौड़ सुसनेर ब्लॉक अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, ब्लॉक महासचिव प्रशांत शर्मा कमलेश माली सृजन कुमरावत बबलू कारपेंटर मांगीलाल राठौर रियाज भाई के साथ अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी गणेश सोनी द्वारा दी गयी ।



