पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सेवानिवृत्त सहायक उपनिरीक्षक का विदाई समारोह आयोजित किया गया:-
★सहायक उप निरीक्षक के सेवानिवृत्ति पर एसपी ने किया सम्मानित..
★41 वर्षो तक जगदीश सिंह ने पुलिस विभाग में दी सेवा..
जनमत जागरण न्यूज़ @ सोयतकलां:-
सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय आगर में सेवानिवृत् सहायक उपनिरीक्षक जगदीश सिंह चौहान का विदाई समारोह आयोजित किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यलय आगर में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर द्वारा सुसनेर पुलिस थाना पर पदस्थ जगदीश सिंह का 31 जनवरी को पुलिस विभाग को अपनी अमूल्य सेवायें प्रदान करते हुए आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुये सहायक उपनिरीक्षक जगदीश सिंह चौहान को शुभकामना संदेश,प्रशस्ति पत्र एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सेवानिवृत्त श्री चौहान के सेवा निवृत्त उपरांत आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।



