सोयत पुलिस की बडी कार्यवाही 9 जुआरियो के खिलाफ किया प्रकरण पंजीबद्ध
9 जुआरियों से 1 लाख 2 हजार रुपये व 9 मोबाइल किए जप्त
जनमत जागरण न्यूज @ सोयत कलां
सोयत पुलिस को सोमवार मंगलवार रात दरमियान बड़ी उपलब्धि मिली। पुलिस ने नगर में अंधेरिया बाग स्थित एक कमरे पर दबिश देकर नो जुआरियो को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया। जुआरियो के पास से एक लाख दो हजार नगद रुपए एवं नो मोबाइल पुलिस ने जप्त किए।
पुलिस मुख्यालय एवं उज्जैन जोन द्वारा चलाई जा रही विशेष मुहिम के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के द्वारा जुआ सट्टा की अवैध गतिविधियों के अपराधों की रोकथाम हेतु अति०पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया की निगरानी एवं मार्गदर्शन में लगातार जिले के थाना चौकी प्रभारी को सूचना तंत्र मजबूत कर जुआ सट्टा अभियान के तहत अपराधियों के विरुद प्रभावी एवं ठोस कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश दिए गए थे वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश अनुसार एवं एसडीओपी श्री नाहर सिंह रावत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर को सोमवार मंगलवार मुखबीर से सूचना मिली अंधेरिया बाग स्थित कस्बे में एक कमरे में बड़ी मात्रा में जुआ खेल रहे हैं थाना प्रभारी जेजूरकर ने टीम गठित करते हुए दबिश दी तो वहां 9 लोग जुआ खेलते हुए पाए गए जिनके पास से एक लाख दो हजार मिले तथा जुआ में उपयोग की जाने वाली सामग्री के साथ 9 लोगों के मोबाइल भी पुलिस ने जप्त कर लिए। सोयत पुलिस ने 9 जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं मामला विवेचना में लिया।
जिला बदर की होगी कार्यवाही-
थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आदतन सट्टा जुआ मे लिप्त अपराधियों के प्रकरण को देखते हुए जिला बदर के लिए भी नाम निकाल कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। थाना प्रभारी श्री जेजूरकर ने आगे बताया कि सट्टा जुआ एवं नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान तहत निरंतर कार्यवाही की जाएगी।
नगद इनाम से सम्मानित-
आगर मालवा पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार सगर के द्वारा सोयत पुलिस की जुआ एक्ट की बड़ी कार्रवाई में सफलता मिलने पर थाना प्रभारी हरीश जेजूरकर के साथ कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम को नगद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-
जुआ एक्ट की कार्यवाही में मुख्य रूप से थाना प्रभारी श्री हरीश जेजूरकर, प्रधान आरक्षक त्रिलोक चंद गोयल आरक्षक हरीश यादव संदीप दांगी राहुल दांगी जितेंद्र सिंह खींची राजेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।



